पहले बाप का सिर फोड़ा फिर बेटी को गैराज में खींचकर किया रेप, कोर्ट ने भेजा जेल
आरोपी ने लड़की को तभी छोड़ा जब उसने घर के अंदर से किसी के आने की आवाज सुनी। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर वह किसी से इस बारे में कुछ बोली तो वह उसको मार देगा।
सिडनी। नाबालिग लड़के से कई साल तक रेप करने के आरोपी एक शख्स को कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है। आरोपी ने लड़की के पिता को पीटकर कोमा में पहुंचा दिया था और एक दिन लड़की को अकेली पाकर उसने रेप किया।

घटना ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की है। कोर्ट को बताया गया कि 37 वर्षीय आरोपी डेविड लांस डेनिसन ने 15 साल की लड़की को गैराज में घसीटा और उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की पूरे समय उससे बचने की कोशिश करती रही लेकिन आरोपी ने उसे जाने नहीं दिया।
आरोपी ने लड़की को तभी छोड़ा जब उसने घर के अंदर से किसी के आने की आवाज सुनी। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर वह किसी से इस बारे में कुछ बोली तो वह उसको मार देगा।
2 हफ्ते तक कोमा में थे लड़की के पिता
लड़की ने कई महीनों बाद इस घटना की शिकायत पुलिस से की। वह जानती थी कि आरोपी ने उसके पिता को पीटकर कोमा में पहुंचा दिया था और वह किसी भी हद तक जा सकता है। लड़की के पिता करीब 2 हफ्ते तक कोमा में थे।
सात साल जेल की सजा
मामले की सुनवाई के दौरान वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी की इस हरकत से पीड़िता के दिमाग में गहरा आघात पहुंचा है। उसे अक्सर यह बात परेशान भी करती है। कोर्ट ने आरोपी को सात साल जेल की सजा सुनाई है। उसे 2019 से पहले पेरोल नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications