अपनी पत्नी और खुद को Covid-19 से बचाने के लिए इस शख्स ने बुक की पूरी फ्लाइट
बाली। Man Books Entire Flight: दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इससे बचने के लिए लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अगर किसी को विमान से यात्रा करनी हो, तो वह खुद को संक्रमित होने से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पीपीई किट पहन सकता है या फिर मास्क शील्ड पहन सकता है। लेकिन जकार्ता के रहने वाले एक शख्स ने अपनी और अपनी पार्टनर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महज बाली तक जाने के लिए पूरी की पूरी फ्लाइट ही बुक कर ली।

मशाबले एसई एशिया के अनुसार, जकार्ता के जाने माने रिचर्ड मुलजादी (Richard Muljadi) ने पूरी फ्लाइट बुक की है। क्योंकि वह कोरोना वायरस से डरे हुए थे। मुलजादी ने 4 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने फॉलोअर्स को बताया कि उन्होंने पूरी की पूरी फ्लाइट ही बुक करली क्योंकि उन्हें और उनकी पत्नी शैलविन चांग वायरस को लेकर डरे हुए थे। उन्होंने विमान में बैठने की अपनी तस्वीर भी शेयर की है। अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जितनी हो सकती थीं, उतनी सीट बुक होने के बाद, यह फिर भी पीजे (प्राइवेट जेट) चैटरिंग से सस्ता है।'
मुलजादी ने पूरी फ्लाइट इसलिए बुक कर ली ताकि वो और उनकी पत्नी वायरस से खुद को बचा सकें, क्योंकि अगर उसमें बाकी यात्री भी होते तो वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता। मुलजादी ने कहा कि वह यही सुनिश्चित करना चाहते थे कि फ्लाइट में कोई और ना बैठे। एक अन्य पोस्ट में वह लिखते हैं, 'ये सुनिश्चित किया कि फ्लाइट में कोई और ना बैठे। हम उड़ान नहीं भरते जब तक वह ऐसी ना होती।' हालांकि मुलजादी की कहानी में एक ट्विस्टर भी है।
एक स्थानीय पब्लीकेशन डेटिक ट्रैवल ने ये रिपोर्ट किया है कि बाटिक एयर के मालिक लायन एयर ग्रुप ने पुष्टि की है कि इस कपल ने 5 जनवरी को फ्लाइट से जकार्ता से बाली के डेंपासर तक यात्रा की है। एयरलाइन ने ये भी कहा कि यात्री ने केवल दो ही यात्रियों के लिए टिकट बुक की थी और साथ ही एयरलाइन ने मुलजादी के दावों का भी खंडन कर दिया है। लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद से ही लोग उनकी फीजूल खर्ची को लेकर उनके दावों पर विश्वास करने लगे हैं।
लंदन में सलून जाकर Priyanka Chopra ने तोड़ा कोविड-19 लॉकडाउन नियम, पुलिस भी पहुंच गई
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications