लंदन में सलून जाकर Priyanka Chopra ने तोड़ा कोविड-19 लॉकडाउन नियम, पुलिस भी पहुंच गई

मुंबई। Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में हैं। यहां वह अपनी आने वाली फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग महीने के अंत में खत्म होने वाली थी, लेकिन प्रियंका कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से यहां फंस गई हैं। अब कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने लंदन के सलून में जाकर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया है। प्रियंका को उनकी मां मधु चोपड़ा और पालतू कुत्ते डाइना के साथ सलून जाते देखा गया है।

Priyanka Chopra, Priyanka Chopra flouts covid rules, Priyanka Chopra london, Priyanka Chopra breaks covid rules in london, Priyanka Chopra visits salon, Priyanka Chopra latest news, Priyanka Chopra text for you, Priyanka Chopra upcoming films, Priyanka Chopra mother, nick jonas, Priyanka Chopra stranded in london, latest bpollywood news, bollywood news, actress priyanka chopra, lockdown, coronavirus, covid-19, london, प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड न्यूज, बॉलीवुड, कोरोना वायरस, लंदन

इस बात की जानकारी जब पुलिस को दी गई, जो वह सलून पहुंच गई। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद उसके संक्रमण को रोकने के लिए फरवरी मध्य तक सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। जिसके चलते निजी केयर सर्विस जैसे सलून, स्पा आदि सभी बंद हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा है, 'पुलिस को 6 जनवरी, शाम 5:40 बजे बुधवार को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैसे कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया है। अधिकारी तुरंत पहुंचे और उन्होंने सलून के मालिक को मौखिक तौर पर ही बताया कि क्यों कोविड-19 नियमों का पालन करना जरूरी है और बाकी लोगों को भी सलाह दी गई। हालांकि कोई फिक्स पैनल्टी जारी नहीं की गई है।'

अगर अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और सलून के मालिक को फाइन का भुगतान नहीं करना पड़ेगा लेकिन उन्हें फिल्म के लिए निजी तौर पर सलून खोलने को लेकर दस्तावेज दिखाने होंगे। प्रियंका के प्रवक्ता ने भी स्पष्ट किया है कि सलून को प्रोडक्शन के लिए खोला गया है और इसमें कोरोना वायरस से जुड़े सभी तरह के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने हाल ही में फिल्म में कैमियो शूट किया है। इस फिल्म को लेखन और डायरेक्शन का काम जिम स्ट्राउस ने किया है। ये फिल्म जर्मन भाषा में बनी फिल्म 'SMS Fur Dich' का अंग्रेजी रीमेक है। यह फिल्म सोफी क्रैमर्स के नॉवल पर आधारित है। इस फिल्म में प्रियंका के सह-कलाकार सैम ह्यूगन हैं।

KGF Chapter 2 Teaser: 'केजीएफ 2' का टीजर रिलीज, 'रॉकी' और 'अधीरा' की धमाकेदार वापसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+