मिलिट्री बेस में घुसा ‘फेंकू’ चोर, बोला- मेरे पास एलियंस की जानकारी, बाइडेन ने एक मिशन पर यहां भेजा है

वाशिंगटन, 28 जुलाईः अमेरिका की पुलिस ने एक 29 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह व्यक्ति चोरी के ट्रक का उपोयग करके स्पेस फोर्स बेस में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था। बेस में घुसते समय जब उसे ऑफिसर्स ने पकड़ा तो वह लंबी-लंबी फेंकने लगा। उसने कहा कि वो एक मिशन पर है। उसके पास एलिंयस से जुड़ी कुछ अनोखी जानकारी है। उसे कहा कि यहां उसे अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने भेजा है।

चोर बोला- अर्जेंट मिशन पर हूं

चोर बोला- अर्जेंट मिशन पर हूं

अमेरिकी मीडिया Fox35 की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान फ्लोरिडा के कोरी जॉनसन के रूप में हुई है। वह चोरी से ब्रेवार्ड काउंटी स्थित पैट्रिक स्पेस फोर्स बेस में घुस रहा था। आने से पहले उसने एक फोर्ड ट्रक चुरा ली थी। वह उसी चोरी की गाड़ी में आया था। जब वह मिलिट्री बेस में आगे बढ़ रहा था, तब अधिकारियों ने उसे रोका। कोरी ने उनसे कहा- मैं अर्जेंट मिशन पर हूं और इस मिशन पर मुझे प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने भेजा है। मुझे अधिकारियों को उन एलियंस के बारे में आगाह करना है, जो चीनी ड्रैगन्स से लड़ रहे हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कोरी की फर्जी बातें सुनते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके ट्रक चुराने का पता चला। पुलिस ने उसे ट्रक चोरी के आरोप में ही गिरफ्तर किया है। यह घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट के मुताबिक उसका बांड 3000 डॉलर पर निर्धारित किया गया है।

सोशल मीडिया पर खबर हुई ट्रेंड

सोशल मीडिया पर खबर हुई ट्रेंड

पैट्रिक स्पेस फोर्स बेस लॉन्च डेल्टा 45 का ठिकाना है जो पूर्वी रेंज मिसाइल और रॉकेट लॉन्च का संचालन और रखरखाव करता है। यह साइट कैनेडी स्पेस सेंटर से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर है। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इस बात का मजाक उड़ाने लगे। एलियन वर्सेस ड्रैगन ट्रेंड होने लगा। एक यूजर ने लिखा- एलियन और ड्रैगन के बीच लड़ाई। ठीक है...पर कौन जीतेगा? दूसरे यूजर ने लिखा- एलियन और ड्रैगन की लड़ाई देखना सरप्राइजिंग होगा।

पिछले साल भी ऐसा ही मामला आया

पिछले साल भी ऐसा ही मामला आया

इस बीच इंडी-100 की खबर के मुताबिक इसी तरह की एक घटना पिछले साल भी हुई थी। पिछले साल फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने पुलिस की कार चोरी कर ली थी। इसके बाद उसने अपनी कार को वहीं छोड़ दिया। आश्चर्यजनक बात ये है कि उसकी पिछली कार भी चोरी की ही थी। उस व्यक्ति पर कई गाड़ियों को चोरी करने का इल्जाम लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+