नदी में गिरा iPhone, 10 महीने बाद बिल्कुल ठीक मिला, इस तस्वीर की वजह से सही सलामत आया हाथ

ब्रिटेन के एक व्यक्ति का फोन दस महीने पहले नदी में गिर गया था। लेकिन अब उसका खोया हुआ फोन मिल गया है। वह भी ठीक कंडीशन में।

लंदन, 26 जूनः सोचिए की यदि कभी आपका फोन किसी नदी में गिर जाए और 10 महीने बाद भी वह आपको एकदम ठीक कंडीशन में काम करता मिले तो आपका क्या रिएक्शन होगा। शायद आप इसपर यकीन न कर पाएं मगर यह सच हुआ है। ब्रिटेन के एक व्यक्ति का फोन दस महीने पहले नदी में गिर गया था। लेकिन अब उसका खोया हुआ फोन मिल गया है। वह भी ठीक कंडीशन में।

पिछले साल गिरा था फोन

पिछले साल गिरा था फोन

ओवेन डेविस का फोन अगस्त 2021 में एक बैचलर पार्टी के दौरान ग्लॉस्टरशायर के पास स्थित वाय नदी में गिर गया। अब कोई फोन नदी में गिर जाए तो उसे पाने की उम्मीद कौन रख पाता है। अब उन्होंने अपना फोन खोन दिया है यह सोचकर वह घर वापस लौट आया। फिर, लगभग दस महीने बाद, मिगुएल पाचेको नाम के एक शख्स ने उनसे संपर्क कर उन्हें उनका फोन लौटा दिया।

बिल्कुल सही कंडीशन में मिला फोन

बिल्कुल सही कंडीशन में मिला फोन

दरअसल पाचेगो भी उसी नदी पर अपने परिवार के साथ कैनोइंग करने गए थे। कैनोइंग के दौरान पाचेको को डेविस का आईफोन मिला। उन्होंने तब वह फोन उठा लिया और उसे घर ले आए। घर आने के बाद पाचेको ने उस फोन को सुखाया और फिर उसके बाद इसके बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया। पाचेको ने फेसबुक पर लिखा कि उसे लगा कि यह फोन शायद स्टार्ट नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद उसने उसे सुखाने की कोशिश की। फोन में लोग अपने परिजनों की तस्वीरें रखते हैं। मुझे पता है कि अगर मेरा फोन खो जाए, तो मैं अपने फोन में मौजूद अपने बच्चों की तस्वीरें खो दूंगा और मैं उन्हें किसी भी तरह वापस हासिल करना चाहूंगा।

फेसबुक पर किया पोस्ट

फेसबुक पर किया पोस्ट


पाचेको ने फोन को अच्छी तरह सुखाने के बाद जब उसे चार्ज के लिए लगाया, तो वह चार्ज होने लगा। यह देख पाचेको बिल्कुल हैरान रह गया। इसके बाद उसने फोन को स्टार्ट किया। स्टार्ट करने के बाद पाचेको ने 13 अगस्त को एक पुरुष और महिला का स्क्रीनसेवर देखा। दरअसल फोन इसी दिन नदी में गिर गया था। खोए हुए आईफोन को लेकर पाचेको द्वारा की गई पोस्ट को फेसबुक पर 4300 बार शेयर किया गया था, लेकिन डेविस सोशल मीडिया पर नहीं थे। हालांकि डेविस के दोस्तों ने फेसबुक पर उनके फोन को पहचान लिया और उन्हें पाचेको से संपर्क करने में मदद की।

पत्नी के साथ लगी थी फोटो

पत्नी के साथ लगी थी फोटो


डेविस ने फोन नदी में गिरने के घटना के बारे बताया कि वह कौनोइंग कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। लेकिन अचानक वह नदी में अपनी पत्नी के साथ गिर पड़े। फोन उनकी पिछली जेब में था इसलिए वह जेब से गिर गया। वह बिल्कुल हैरान हैं कि पूरे दस महीने के बाद उन्हें यह फोन मिला है। फोन में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वाली तस्वीर का स्क्रीनसेवर लगाया था। इसकी मदद से लोगों ने पहचाना कि यह फोन डेविस का है। डेविस ने पाचेगो को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

https://www.facebook.com/groups/1442547429389641/permalink/3051328271844874/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+