बीवी को बिना मेकअप देख पति के उड़े होश, दिया तलाक

दुबई में एक पति ने सिर्फ अपनी नई-नवेली दुल्हन को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो उसे बिना मेक-अप पहचान नहीं पाया।

दुबई। अक्सर आपने पतियों के मुंह से ये कहते हुए सुना होगा कि उन्हें उनकी पत्नी बिना मेकअप के ही अच्छी लगती है, लेकिन दुबई के एक इंसान ने अपनी नई नवेली दुल्हन को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो बिना मेकअप के उसके सामने आ गई थी और वो उसे पहचान ही नहीं पाया।

जो बात निकलकर सामने आई है वो काफी हैरत अंगेज है, दुबई में रहने वाला ये अफगानी जोड़ा स्विमिंग के लिए गया था। लेकिन तैरने के बाद जैसे ही 34 वर्षीय पति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी का धुला चेहरा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसे समझ ही नहीं आया कि क्या करें, वो उसे पहचान ही नहीं पाया। उसे अपनी पत्नी बिना साज-सजावट के काफी कुरूप लगी इसलिए उसने उसे छोड़ने का फैसला कर लिया और तलाक दे दिया।

अपनी सफाई में पति ने कहा कि उसने पहली बार उसे शादी में ही देखा था, वो उस वक्त बेइंतहा खूबसूरत लग रही थी लेकिन वो सब नकली था। उसने जमकर मेकअप किया था, नकली आईलैशेज लगाए थे और अपने बालों को काफी स्टाइल में रखा था लेकिन जब स्विमिंग करके बाहर निकली तो उसकी असलियत सामने आ गई और मैं ऐसी लड़की के साथ नहीं रह सकता जो कि अच्छी ना लगे इसलिए मैंने उसे तलाक दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+