स्मोकिंग नहीं थी पसंद, शख्स ने रूममेट का हाथ, कान, गला ही नहीं प्राइवेट पार्ट भी काटा

Recommended Video

    Smoking नहीं थी पसंद Roommate ने गुस्से में उठाया ये ख़ौफनाक कदम । वनइंडिया हिंदी

    मॉस्को (रूस)। सिगरेट पीना क्या किसी शख्स को इतना नागवार गुजर सकता है कि वो सिगरेट पीने वाले शख्स के शरीर के अंग ही नहीं निजी अंग को भी काट दे। रूस में ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को अपने रूममेट का सिगरेट पीना पसंद नहीं आया। नाराज शख्स ने अपने रूममेट के साथ जो सलूक किया वो बेहद खौफनाक था। इस शख्स ने अपने रूममेट के हाथ, पैर, सिर ही नहीं कान और बीच वाली उंगली भी काट दी। आरोपी शख्स का गुस्सा इतने पर ही नहीं थमा उसने अपने रूममेट का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया।

    रूममेट के साथ ऐसा बर्ताव किया

    रूममेट के साथ ऐसा बर्ताव किया

    पूरा मामला मॉस्को का है, जहां 37 वर्षीय एडुअर्ड एसिलोव का खून से सना हुआ शरीर कमरे में पड़ा हुआ था। उनका सिर, हाथ, पैर, कान और बीच वाली उंगली ही नहीं प्राइवेट पार्ट तक कटा हुआ था। एडुअर्ड के साथ ऐसा सलूक 45 वर्षीय उनके रूममेट ने किया है। पुलिस ने आरोपी शख्स की पहचान उजागर नहीं की है, हालांकि ये जरूर बताया गया है कि हमलावर शख्स ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी शख्स ने बताया कि उसे एडुअर्ड का सिगरेट पीना पसंद नहीं था, इसी वजह से उसने अपने रूममेट के साथ ऐसा बर्ताव किया।

    रूममेट पर हमला किया

    रूममेट पर हमला किया

    'मेट्रो' में छपी खबर के मुताबिक 45 वर्षीय आरोपी ने कहा कि उसने कई बार अपने रूममेट एडुअर्ड को सिगरेट पीने से मना किया था। उसने बताया कि मुझे खुद स्मोकिंग पसंद नहीं थी, इस मामले को लेकर हमारे बीच में कई बार विवाद हुआ था। बावजूद इसके एडुअर्ड उसकी बात नहीं मानी और घर में सिगरेट पीने लगा तो उसका गुस्सा बढ़ गया। बस इसी बात को लेकर मैंने अपने रूममेट पर हमला किया। उसके शरीर के अंगों के साथ-साथ प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया।

    9 बार चाकू मारा था

    9 बार चाकू मारा था

    पुलिस ने आरोपी शख्स को मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है, ऐसा माना जा रहा है कि उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। पुलिस की ओर से बताया कि आरोपी ने एडुअर्ड के पेट में 9 बार चाकू मारा था, वहीं शरीर के दूसरे हिस्सों में भी करीब 40 बार चाकू से हमला किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+