यहां हुई दुनिया की सबसे अजीब चोरी, चोर उड़ा ले गया 800 मीटर की सड़क

अब तक आपने चोर के टीवी, फ्रिज से लेकर जेवर-जवाहरत चुराते हुए सुना होगा लेकिन चीन में हुई ये चोरी सबसे अलग है। चीन में एक चोर ने महंगे सामान नहीं, बल्कि एक सड़क चुरा ली। जी हां! ये सुनने में भले अजीब लग रहा हो लेकिन ये एकदम सच है।

Recommended Video

    China में रातोंरात चुराया Road, बेंच कर कमाए हजारों | वनइंडिया हिन्दी

    बीजिंग। अब तक आपने चोर के टीवी, फ्रिज से लेकर जेवर-जवाहरत चुराते हुए सुना होगा लेकिन चीन में हुई ये चोरी सबसे अलग है। चीन में एक चोर ने महंगे सामान नहीं, बल्कि एक सड़क चुरा ली। जी हां! ये सुनने में भले अजीब लग रहा हो लेकिन ये एकदम सच है। चीन के सानकेशू गांव में एक चोर 800 मीटर की सड़क चुरा ले गया। गांववालों की शिकायत पर चोर को पकड़ा गया। सोशल मीडिया पर इस चोरी को काफी क्रिएटिव बताया जा रहा है।

    Road

    चीन के सानकेशू गांव में एक चोर ने 800 मीटर की सड़क चुरा ली। सुबह जब गांववाले उठे तो देखा कि सड़क का एक हिस्सा गायब है। उन्हें समझ नहीं आया कि इतने दूर की सड़क के साथ क्या हुआ। इसलिए लोगों ने पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला भूतों का नहीं, बल्कि चोरी का मिला। झू नाम के एक शख्स ने 800 मीटर की सड़क चुरा ली थी।

    झू जल्द पैसा कमाना चाहता था, इसलिए उसने सड़क चुरा कर बेच दी। उसने 800 मीटर की सड़क खोदी और उसके कंक्रीट के मलबे को 51000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने बताया कि उसने करीब 500 टन कंक्रीट चुरा कर फैक्ट्री को बेचा। एक खबर के मुताबिक झू ने कहा कि कोई उस सड़क का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। 'कोई भी उस सड़क से नहीं जा रहा था। ऐसे में मैं उसे क्यों न खोदूं। मैं कंक्रीट से पैसा कमा सकता हूं।' सोशल मीडिया पर इस चोरी को लेकर जबरदस्त रिएक्शन्स आए हैं। कई लोगों ने झू की चोरी को क्रिएटिव बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+