अमेरिका: भूत भगाने के लिए काट दिया पत्नी और दो कुत्तों का गला, फोड़ ली अपनी एक आंख

फीनिक्स। अमेरिका के एरिजोना में एक शख्स ने भूत भगाने के लिए अपनी पत्नी और दो कुत्तों का गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुद यह बयान दिया है। यही नहीं, आरोपी ने खुद की एक आंख भी फोड़ ली.

man kills wife

पुलिस की ओर से जारी किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, केनेथ डेले वेकफील्ड (43) ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से करीब एक घंटे पहले उसने गांजा और डिजाइनर ड्रग स्पाइस का सेवन भी किया था। दस्तावेजों के मुताबिक आरोपी ने 25 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें: महिला ने 15 महीने की बेटी को फ्रीजर में रखकर मार डाला!

एरिजोना की राजधानी फीनिक्स में हुई इस वारदात का आरोपी वेकफील्ड मानसिक बीमारी का भी शिकार रहा है। उसे एक अगस्त को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पहले चाकुओं से गोदा फिर काट दिया गला
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी ने यह कबूल किया है कि नशे के बाद उसने भूत भगाने के लिए अपनी 49 वर्षीय पत्नी के शरीर पर कई बार चाकू से वार से वार किया और बाद में उसका गला काट दिया। इसके बाद उसने अपने दो कुत्तों के भी सिर काट दिए।

पढ़ें: बेटी की मर्डर के अगले दिन पार्टी में मशगूल थी इंद्राणी!

गिरफ्तार किए जाने से पहले आरोपी ने खुद को भी काफी चोटें पहुंचाईं और अपने बाएं हाथ, कोहनी को जख्मी कर लिया। यही नहीं उसने अपनी एक आंख को भी चोट पहुंचाई।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा
घटना का खुलासा आरोपी के एक पड़ोसी ने किया था। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने का उसे पता चला तो वह उससे मिलने के लिए उसके घर गया था। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पड़ोसी ने बताया कि आरोपी अपने घर में निर्वस्त्र बैठा था। उसने अपने एक हाथ में चाकू से वार किए थे और दायीं आंख को भी चाकू से जख्मी कर लिया था।

पढ़ें: पत्नी को तलवार से काटा फिर खुद ही किया पुलिस को फोन

बेडरूम की आलमारी में मिली लाशें
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो तलाशी के दौरान बेडरूम की आलमारी में एक महिला और कुत्तों की सिर कटी लाश बरामद हुई थीं। कमरे की फर्श पर काफी ज्यादा खून फैला था और कमरे में खून से सने कई चाकू पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+