टिंडर सरप्राइज: लड़की को डेट पर बुलाया और हाथ पकड़कर रोता रहा!

लंदन। टिंडर पर एक लड़की की मुलाकात लड़के से हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लड़के ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और ब्‍लैक ड्रेस पहनकर आने को कहा। लड़की ने सोचा कि लड़के ने कुछ रोमांटिक डेट प्‍लान की होगी। यही सोचकर वह भी खुशी-खुशी डेट पर गई, लेकिन डेट पर जाने के बाद उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लड़की को यकीन नहीं हुआ कि आखिर हो क्‍या रहा है। लड़की ने बुरी डेट के अनुभव को अपनी दोस्‍त के साथ साझा किया और उस दोस्‍त ने पूरी घटना को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

लड़की का हाथ पकड़कर लगातार रो रहा था

लड़की का हाथ पकड़कर लगातार रो रहा था

अपनी दोस्‍त की बुरी डेट का एक्‍सपीरिएंस शेयर करने वाली महिला का नाम है रचेल। वह इंग्लैंड के लीड्स की रहने वाली हैं। रचेल ने अपनी दोस्‍त का नाम नहीं बताया, लेकिन पूरी कहानी जरूर सुनाई है। उन्‍होंने ट्विटर पर बताया, 'लड़के ने कहा था- ब्‍लैक ड्रेस पहनकर आना, मैं तुम्‍हें सरप्राइज दूंगा। लड़की ब्‍लैग ड्रेस पहनकर गई तो वह उसे अपनी दादी के अंतिम संस्‍कार में ले गया। उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और लगातार रो रहा था।'

लड़की को कार से खुद पिक करने आया था लड़का

लड़की को कार से खुद पिक करने आया था लड़का

लड़की ने बताया कि डेट पर जाने के लिए लड़का खुद उसे कार में पिक करने के लिए आया। तब तक उसे एहसास नहीं था कि वह कहां जाने वाली है। उसे सरप्राइज का इंतजार था, जिसके बारे में लड़के ने दावा किया था। लड़की इन बातों के बारे में सोच ही रही थी कि लड़के ने कार रोकी। लड़की को लगा शायद पेट्रोल खत्‍म हो गया है, लेकिन उसने थोड़ी देर बाद देखा कि यहां तो किसी के अंतिम संस्‍कार की तैयारी हो रही है।

सच बता देता तो लड़की से नहीं मिल पाता, इसलिए झूठ बोला

सच बता देता तो लड़की से नहीं मिल पाता, इसलिए झूठ बोला

दरअसल, लड़के का गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप हो गया था। इसी दौरान वह टिंडर पर इस लड़की से मिला। वह दादी के अंतिम संस्‍कार में अकेले नहीं जाना चाहता था। लड़के ने यह माना है कि अगर वह लड़की को पहले पता देता तो शायद वह मिलने नहीं आती। उधर, लड़की को पहली डेट पर अंतिम संस्‍कार में शामिल होना अजीब लग रहा था। वह उस जगह को छोड़ना चाहती थी, लेकिन उसने कहा कि अंतिम संस्कार की जगह पर उन्हें ऊबर बुलाना अजीब लगा, इसलिए वह रुकी रही। बाद में लड़का उसे घर भी लेकर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+