मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत के साथ पेरिस में मारपीट, नकाबपोशों ने चेहरे पर फेंकी आंसू गैस
जानकारी के मुताबिक घटना बीते शुक्रवार की रात उस वक्त हुई जब मल्लिका शेरावत अपने किसी दोस्त के साथ अपार्टमेंट पहुंची।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'मर्डर गर्ल' और अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को दिवाना बना देने वाली मल्लिका शेरावत के साथ पेरिस में मारपीट किया गया है। मास्क पहने कुछ लोगों ने पहले तो मल्लिका के उपर आंसू गैस छोड़े और फिर उनके साथ मारपीट की। आपको बता दें कि घटना उस अपार्टमेंट के बगल वाले अपार्टमेंट में हुई जहां कुछ दिन पहले किम करदाशियां के साथ बंदूक की नोंक पर लूटपाट हुई थी।

जानकारी के मुताबिक घटना बीते शुक्रवार की रात उस वक्त हुई जब मल्लिका शेरावत अपने किसी दोस्त के साथ अपार्टमेंट पहुंची। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि मल्लिका के साथ फ्लैट पर आने वाला उनका यह दोस्त कौन था।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक बदमाशों ने अचानक मल्लिका के चेहरे पर आंसू गैस का स्प्रे किया और फिर उन्हें घूसा मारते हुए फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद मल्लिका और उनके मित्र ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया। पुलिस के मुताबिक बदमाश मल्लिका से लूटपाट करने की नियत से आए थे लेकिन जब वो सफल नहीं हुए तो घूसा मारकर फरार हो गए।
क्या हुआ था किम करदाशियां के साथ
किम करदाशियां को लुटेरों ने बंदूक दिखाकर 67 लाख डॉलर के गहने और दूसरा कीमती सामान लूट लिया था। लुटेरे नकाब पहने हुए थे और पुलिस जैसी वर्दी में थे। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने उन्हें बाथरूम में बांध दिया था और फरार हो गए थे। लुटेरों ने किम को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था।












Click it and Unblock the Notifications