माली: आतंकियो ने मार्केट में की फायरिंग, 10 की मौत, कई जख्मी
माली। माली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में रविवार को एक आतंकी हमले में 10 से ज्यादा लोगों की जान गई है। माली और नाइजीरिया के सीमा पर जिहादियों ने अटैक किया है। माली के अधिकारियों के मुताबिक, जिहादियों के एक ग्रुप ने लोगों पर अधांधुंध गोलियां चलाई और तीन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। नाइजीरियाई अधिकारियों की मानें तो आतंकी किसी भी समुदाय के लोगों के नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले एक माह में माली में 100 से अधिक लोग आतंकी हमलों मे मारे जा चुके हैं।

स्थानीय अधिकारियों के न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा कि इंजागालाने मार्केट में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए आतंकियों ने भीड़ में फायरिंग कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस फायरिंग में 14 लोगों की हो हुई है और सैकड़ों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान: दो आत्मघाती हमलों में 15 की मौत, आतंकियों ने सरकारी कर्मचारियों को बनाया निशाना
पश्चिमी अफ्रीकी मुल्क माली में 29 जुलाई को चुनाव होने वाले हैं और जेहादी संगठन इसका बहिष्कार करने के लिए लगातार अटैक कर रहे हैं। माली में 2012 से तुआरेग अलगाववादियों की वजह से अस्थिरता फैली हुई है।
हालांकि, माली में फ्रांस की सेना ने ऑपरेशन चलाकर कई अलगाववादियों से निपटने का काम किया, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस अफ्रीकी मुल्क में इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को भी देखा गया है।
यह भी पढ़ें: 18 वर्ष की सफा है ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की ISIS की आतंकी












Click it and Unblock the Notifications