अफगानिस्तान: दो आत्मघाती हमलों में 15 की मौत, आतंकियों ने सरकारी कर्मचारियों को बनाया निशाना
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर और गजनी प्रांत मे हुए 2 अलग-अलग आत्मघाती हमलों में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जलालाबाद में धमाके में आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में 12 लोग मारे गए हैं। इस हमले में मरने वालों में से नागरिक सुरक्षाबल के जवान शामिल है। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने अपने आप को एक पेट्रोल पंप के पास बम से उड़ा लिया, जिससे अगल बगल के इलाकों में दूर तक आग फैल गई।

अफगानिस्तान में मंगलवार को दूसरा अटैक गजनी प्रांत में हुआ, जहां सरकारी कर्मचारियों को आतंकियों ने निशाना बनाया। इस हमले में डिस्ट्रिक्ट चीफ समेत कई लोगों की मौत हो गई। गजनी में हुए धमाके लिए तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
हालांकि, जलालाबाद में हुए आत्मघाती हमले में फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। जलालाबाद अटैक के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह आईएस के आतंकियों ने 19 लोगों को मार दिया था, जिसमें ज्यादातर हिंदू और सिख समुदाय के लोग शामिल थे।
बता दें कि अफगानिस्तान में अटैक उस वक्त हुआ है, जब अफगानिस्तान के इस्लामिक स्कॉलर सऊदी अरब में यूएस समर्थित अशरफ गनी सरकार के खिलाफ अफगान वॉर पर चर्चा कर रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications