इंडिया ऑउट के बाद अब प्लीज कम इंडिया! भारत के बड़े शहरों रोडशो निकालेगा मालदीव, मुइज्जू का ये है नया प्लान

Maldives India News: चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू ने 'इंडिया ऑउट' चुनावी कैम्पेन चलाकर सत्ता हासिल की थी और इस साल जनवरी में उनके मंत्रियों के भारत के खिलाफ विवादित ट्वीट्स के बाद भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया और अब, कुछ सौ भारतीय पर्यटक ही मालदीव जा रहे हैं।

हालांकि, शुरूआत में भारी संख्या में चीनी पर्यटक मालदीव पहुंचे, लेकिन अब चीनी पर्यटकों का उत्साह ठंडा पड़ चुका है और चीनी पर्यटकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत ये है, कि वो काफी कंजूस माने जाते हैं। जिसका खामियाजा मालदीव के टूरिज्म सेक्टर को भुगतना पड़ रहा है।

Maldives India News

भारतीय पर्यटकों का मालदीव बहिष्कार

मालदीव में भारतीय पर्यटकों को वापस लुभाने के लिए मालदीव सरकार के एक प्रमुख पर्यटन निकाय ने घोषणा की है, कि वह प्रमुख भारतीय शहरों में रोड शो आयोजित करेगा।

मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है, जिसको लेकर मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) ने दोनों देशों के बीच यात्रा और पर्यटन सहयोग बढ़ाने पर भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर के साथ चर्चा की।

भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का उस वक्त बहिष्कार करना शुरू किया था, जब 6 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पश्चिमी तट पर लक्षद्वीप द्वीपों की यात्रा की थी और फिर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर भारत और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थी, और उसके बाद भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मालदीव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया।

लेकिन, भारत के सैकड़ों पर्यटकों और फिल्मी हस्तियों ने अपने मालदीव का दौरा रद्द कर दिया। मालदीव पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी में मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारत पहले स्थान पर था, लेकिन अब भारत छठे स्थान पर आ चुका है।

मालदीव सरकार के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10 अप्रैल तक, देश में आने वाले कुल 6,63,269 पर्यटकों में से चीन 71,995 के साथ शीर्ष पर है, जबकि इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (66,999), रूस (66,803), इटली का स्थान रहा। (61,379), जर्मनी (52,256) और भारत (37,417) के साथ छठवें स्थान पर है।

भारत में रोडशो निकालेगा मालदीव

मालदीव के Sun.mv समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, माले में भारतीय उच्चायोग में आयोजित एक बैठक में चर्चा के बाद, MATATO ने एक बयान में कहा है, कि उन्होंने पर्यटन पहल को बढ़ावा देने के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग के साथ मिलकर सहयोग करने का इरादा जताया है।

बयान के हवाले से कहा गया है, कि "इस प्लान में प्रमुख भारतीय शहरों में व्यापक रोड शो आयोजित करने और भारत के प्रमुख हस्तियों को मालदीव बुलाने का प्लान बनाया गया है।"

MATATO का कहना है, कि अभी भी भारत, मालदीव के लिए एक प्रमुख पर्यटक बाजार बना हुआ है और मालदीव को एक प्रमुख यात्रा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए, भारत भर में प्रमुख ट्रेवल यूनियन और उद्योग हितधारकों के साथ साझेदारी किया जाएगा।"

आपको बता दें, कि मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में अब मालदीव में चीन का दखल काफी बढ़ गया है और अभी भी मालदीव के वही सस्पेंडेड मंत्री भारत के खिलाफ जहरीली बयानबाजी कर रहे हैं। मालदीव में इस महीने संसदीय चुनाव हो रहे हैं, जिसमें भारत एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना हुआ है। मुइज्जू ने एक बार फिर से अपनी संकल्पों को दोहराते हुए कहा है, कि '10 मई के बाद एक भी भारतीय सैनिक, चाहे वो सिविल ड्रेस में ही क्यों ना हों, वो मालदीव में नहीं रह सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+