Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maldives: मोहम्मद मुइज्जू को गले लगाए बिना PM मोदी ने भर दी मालदीव की झोली, क्या भारत से नहीं मिली माफी?

Maldives President Mohamed Muizzu meets PM Modi in Delhi, marking an important step in improving India-Maldives relations despite past tensions.

Maldives President India Visit: डिप्लोमेसी में हाव भाव, बोलने का तरीका, मिलने का तरीका, बात करने का तरीका और देखने का तरीका, हर एक बात पर गौर किया जाता है और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में हम सबने एक चीज गौर की है, वो ये, कि गर्मजोशी दिखाने के लिए वो वैश्विक नेताओं को गले लगाते रहे हैं।

लेकिन, मालदीव के राष्ट्रपति का दिल्ली में भले ही भले ही जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले नहीं लगाया और सिर्फ उनसे हाथ मिलाया है, जो ये संकेत देता है, कि मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए 'इंडिया ऑउट' कैम्पेन को छोड़ तो दिया है, लेकिन फिलहाल मोदी सरकार ने 'माफ' नहीं किया है।

Maldives President Mohamed Muizzu meets PM Modi

हालांकि, मोहम्मद मुइज्जू के साथ हुई बैठक के बाद भारत ने मालदीव के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। जिसमें सबसे अहम 400 मिलियन डॉलर का पैकेज है, जो मालदीव को डिफॉल्ट होने से बचाने के लिए है। मोहम्मद मुइज्जू ने आर्थिक संकट के बीच भारत से बेलऑउट पैकेज मांगा था।

मालदीव के लिए भारत की घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने सोमवार को हैदराबाद हाउस से वर्चुअली कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए और साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं ने मालदीव में हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअली उद्घाटन किया और आधिकारिक तौर पर रुपे कार्ड लॉन्च किया।

पीएम मोदी ने कहा, "कुछ दिन पहले मालदीव में रुपे कार्ड लॉन्च किया गया था। आने वाले समय में भारत और मालदीव यूपीआई के जरिए जुड़ जाएंगे।"

इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल खराब दौर से गुजरे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की। मुइज्जू रविवार शाम को पांच दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि जब भी मालदीव मुश्किल में पड़ा है, भारत हमेशा उसकी मदद के लिए आगे आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सबसे पहले मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और उनके प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करता हूं। भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत, मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और करीबी मित्र है। मालदीव हमारी 'पड़ोस नीति' और 'सागर विजन' में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत ने हमेशा मालदीव के लिए सबसे पहले मदद करने वाले की भूमिका निभाई है।"

उन्होंने कई प्रमुख परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद कहा, "भारत ने हमेशा एक पड़ोसी की जिम्मेदारियों को पूरा किया है। आज, हमने अपने आपसी सहयोग को एक रणनीतिक दिशा देने के लिए एक व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के दृष्टिकोण को अपनाया है।"

भारतीय नेताओं ने इस बात पर जोर दिया, कि कैसे नई दिल्ली ने कई परियोजनाओं को शुरू करके हमेशा माले और उसके लोगों को प्राथमिकता दी है। इस साल, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मालदीव के ट्रेजरी बेंच के 100 मिलियन डॉलर का रोलओवर किया। उन्होंने कहा, "मालदीव की जरूरतों के अनुसार, 400 मिलियन डॉलर और 3000 करोड़ रुपये के मुद्रा विनिमय समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए...।"

वहीं, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालदीव आने का न्योता दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुइज्जू ने कहा, कि "भारत मालदीव के सामाजिक-आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख साझेदार है, और जरूरत के समय में मालदीव के साथ खड़ा रहा है। मैं वर्षों से मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "हम भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को पूरा करने के लिए तत्पर हैं, जिससे हम अपने देशों के बीच पूर्ण आर्थिक क्षमता का दोहन कर सकेंगे और हमारे पर्यटन और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय निवेश बढ़ा सकेंगे।"

भारतीय पर्यटकों से मालदीव आने का आग्रह करते हुए मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी को राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार भारत आए हैं मुइज्जू

पिछले साल नवंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद मुइज्जू की यह दूसरी भारत यात्रा है। वे प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जून में दिल्ली आए थे। चीन समर्थक राष्ट्रपति के मालदीव का शासन हाथ में आने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंधों में भारी तनाव आ गया था, लेकिन इस दौरे ने तनाव को काफी कर दिया है।

मुइज्जू ने पिछले साल 'इंडिया आउट' अभियान के तहत राष्ट्रपति चुनाव जीता था और नई दिल्ली से इस साल मई तक द्वीपसमूह राष्ट्र में तैनात अपने सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने को कहा था। द्विपक्षीय संबंधों में तब भी खटास आई थी, जब मालदीव के मंत्रियों ने मोदी की के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थी। हालांकि, मुइज्जू ने तब से अपने भारत विरोधी रुख को नरम कर दिया है और यहां तक ​​कि उन मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया है, जो भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे थे।

चूंकि मालदीव गंभीर आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, इसलिए भारत ने मालदीव सरकार को महत्वपूर्ण बजटीय सहायता देने का फैसला किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+