मालदीव में योगा कार्यक्रम में हंगामा करने वाले 38 लोगों के खिलाफ आतंकवाद की धारा के तहत केस दर्ज

माले, अक्टूबर 04। मालदीव में इसी साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हुए हंगामे को लेकर अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, योग दिवस के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने को लेकर 38 लोगों के खिलाफ आतंकवाद सहित अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि मालदीव में यह कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था।

Maldives yoga day

योग दिवस पर क्या हुआ था मालदीव में?

आपको बता दें कि 21 जून 2022 को मालदीव की राजधानी माले में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम के अंदर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित हुआ था और दूतावास के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने स्टेडियम में हमला बोल दिया था। बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लेकर भीड़ स्टेडियम में दाखिल हो गई थी और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया था। कार्यक्रम को बाधित करने वाले सभी लोग मुस्लिम थे और उन्होंने इस कार्यक्रम का विरोध किया था।

योग करने वाले लोगों को भीड़ ने धमकाया भी था

स्टेडियम में दाखिल होने वाले लोगों ने तख्ती पट्टी पर यही लिखा था कि योग इस्लाम के उसूलों के खिलाफ है, कई मौकों पर योग को हिंदू धर्म से जोड़ा गया है। देश में कई गुट योग दिवस मनाने के फ़ैसले के विरुद्ध थे और इसकी आलोचना की थी। प्रदर्शन करने वाले लोग योग दिवस में शामिल होने वालों से तुरंत स्टेडियम से बाहर जाने को कह रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने योग करने वाले लोगों को धमकाया भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+