Boycott Maldives: अपने ही राष्ट्रपति को कूटनीति सिखाने लगे लोग, PM मोदी पर हुई अभद्र टिप्पणी पर क्या बोली जनता

मालदीव में अधिकांश सरकारी वेबसाइटें शनिवार रात को अचानक डाउन हो गईं। मालदीव राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय और पर्यटन विभाग की वेबसाइटें काफी समय तक काम नहीं कर रही थीं। हालांकि रविवार सुबह तक इसे ठीक कर लिया गया और वेबसाइट फिर से शुरू हो गईं।

इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया कि राष्ट्रपति ऑफिस की वेबसाइट तकनीकी समस्या का सामना कर रही है. NCIT और दूसरी एजेंसियां इसे हल करने के लिए काम कर रहीं हैं।

maldives-president-website-hack

मालदीव में सरकार की वेबसाइट डाउन होने का ये मामला तब हुआ है जब मालदीव के कई अफसर, मंत्री और दूसरे लोग भारतीय सरकार को निशाने पर ले रहे थे। पीएम मोदी पर भी भद्दे कमेंट किए गए थे।

मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की। मरियम ने नरेंद्र मोदी के लिए 'जोकर' और 'इजरायल की कठपुतली' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया।

मालदीव के अपने ही लोगों ने भारत से रिश्ते बिगाड़ने पर अपनी सरकरार को फटकारा है। एक पूर्व अफसर ने इस बात को लेकर भी सवाल उठाए हैं कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर टिप्पणी क्यों की जा रही है।

मालदीव की पूर्व अधिकारी फराह फैजल ने राष्ट्रपति मुइज्जु और विदेश मंत्री मूसा जमीर पर इसे लेकर निशाना साधा है। फराह ने कहा है कि मंत्री मूसा जमीर को अपने अधिकारियों को कूटनीति सिखाने की जरूरत है। कुछ सरकारी अधिकारियों को हमारे सबसे करीबी सहयोगियों में से एक भारत पर बहुत ही गैर-पेशेवर तरीके से हमला करते देखना वास्तव में दुखद और शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+