मालदीव: योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में घुसे उपद्रवी, तोड़फोड़ और हंगामा
माले, 21 जून: मालदीव की राजधानी माले में मंगलवार को योद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कुछ उपद्रवी घुस आए और उन्होने समारोह को बाधित किया। इन लोगों के हंगामे के चलते कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इन लोगों ने यहां लोगों के साथ बदसलूकी भी की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं मालदीव सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

सिद्धांत सिब्बल ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों का एक समूह स्टेडियम में घुस गय और यहां योग कर रहे लोगों को हटाते हुए स्टेडियम में झंडों को उखाड़ फेंका। इस कार्यक्रम का आयोजन मालदीव में भारतीय मिशन द्वारा युवा, खेल और सामुदायिक विकास मंत्रालय के सहयोग से किया गया था। इस कार्यक्रम में राजनयिक, सरकारी अधिकारी और मालदीव के मंत्री मौजूद थे।
माले पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और स्थिति को काबू किया। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि गालोलु स्टेडियम में हुई घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मालदीव पुलिस ने आज सुबह गालोलु स्टेडियम में हुई घटना की जांच शुरू कर दी है। इसे गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, इस मौके पर दुनियाभर में कार्यक्रम हो रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications