मलेशिया की एक यूनिवर्सिटी ने हिंदुओं को बताया ‘गंदा’

कुआलालंपुर। मलेशिया की एक यूनिवर्सिटी ने भारत में रहने वाले हिंदुओं को 'डर्टी' और 'अनक्लीन' करार दिया है। यूनिवर्सिटी के टीचिंग मॉडयूल के ऑनलाइन पब्लिश होने के बाद यहां इसे लेकर विवाद हो गया है।

Malaysian university calls Hindus Dirty and unclean

क्‍या लिखा है मॉड्यूल में

मलेशिया की यूटीएम यूनिवर्सिटी ने यह मॉड्यूल ऑनलाइन पोस्‍ट किया है। इस मॉड्यूल के पब्लिश होने के बाद लोगों में खासी नाराजगी है। सिर्फ हिंदु ही नहीं सिखों के खिलाफ भी इस टीचिंग मॉड्यूल में कई टिप्‍पणियां हैं। आपको बता दें कि मलेशिया में मुसलमानों की आबादी सबसे ज्‍यादा है। इस मॉड्यूल में लिखा है कि हिंदु गंदगी को निर्वाण प्राप्‍त करने का जरिया मानते हैं।

गुरुनानक पर भी टिप्‍पणी

इस मॉड्यूल में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भेदभाव डालने की भी कोशिश की गई है। इसमें लिखा है कि सिर्फ इस्‍लाम ही वह धर्म है जिसने भारत को सभ्‍यता से परीचित कराया। मॉडयूल में सिखों के लिए लिखा है। इसमें लिखा है कि कहा गया है कि सिखों के गुरु, गुरुनानक को इस्लाम की ज्यादा समझ नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+