छत से एक साथ गिरे तीन भयंकर Snakes, हलक में अटकी रेस्क्यू टीम की जान, VIDEO
Snakes का नाम सुनते ही सिहरन पैदा होती है, लेकिन कल्पना करिए कि अगर अचानक एक साथ तीन बड़े सांप आपके सामने आ जाएं तो क्या होगा? वायरल वीडियो इसी की कहानी है

Snakes की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मलेशिया में छत से तीन विशालकाय सांप एक साथ गिरे। डरावने विजुअल को देखकर इंटरनेट यूजर्स के बीच खलबली मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक परिवार के घर की फॉल्स सीलिंग (छत) से तीन विशालकाय सांप एक साथ गिरे। अजीबोगरीब आवाजें सुनने के बाद फैमिली ने इमरजेंसी क्रू को अपने घर बुलाया था।

पहले टिक-टॉक पर आई वीडियो
मलेशिया में एक परिवार की छत से तीन विशालकाय सांपों के गिरने का विजुअल धड़कनें रोक देने वाला है। एनडीटीवी ने News.com.au की रिपोर्ट के हवाले से लिखा, रात में अजीब सी आवाजें सुनकर परिवार ने मलेशिया के इमरजेंसी क्रू को अपने घर बुलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो टिकटॉक यूजर @baju_skoda ने शेयर किया।

ऐसे समय आपको घर जलाना होगा
बचाव का एक धड़कनें रोकने वाली यह भयानक वीडियो ट्विटर यूजर- @BornAKang ने भी ट्विटर पर साझा किया गया। वीडियो कैप्शन में लिखा गया, ऐसे समय आपको घर जलाना होगा। वीडियो की शुरुआत में एक सांप पकड़ने वाले को छत से एक विशालकाय सांप को निकालने के लिए रॉड का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।

तीन विशाल सांप छत से लटकते दिखे
जैसे ही तीन सांप छत से नीचे गिरते हैं रेस्क्यू टीम में शामिल दूसरा हैंडलर सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता है। पोल का उपयोग करने पर भारी भरकम तीन सांप छत से गिरते हैं। तीन विशाल सांप छत से लटकते दिखे। हर कोई हैरान रह गया। घर में मौजूद निवासी डर के मारे चिल्लाने लगे। सांप खाली जगह देखकर दीवार से नीचे लटकते देखे जा सकते हैं। एक दूसरे से लिपटे विशाल सांपों को देखकर धड़कनें रुक जाती है।

घर से कैसे निकाले गए सांप
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांपों ने छत की खाली जगह में वापस घुसने की कोशिश की। कर्मचारियों में से एक ने सांप की पूंछ पकड़ कर नीचे खींच लिया। अंत में सांप को कमरे से बाहर और फिर दालान के नीचे खींच लिया गया। वीडियो शेयर किए जाने के बाद 13 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 1.2 लाख लाइक्स और लगभग 40,000 रीट्वीट वाली यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रही है।
नीचे देखिए वायरल वीडियो-
वीडियो देखकर क्या बोले ट्विटर यूजर्स
ट्विटर पर वायरल वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'मैं उस रात हिलूंगा !! और कभी वापस मत आना !'' एक अन्य ने कमेंट किया ''यह मुझे बुरे सपने देगा !'' तीसरे यूजर ने कहा, ''यह मेरे सिर पर जीवन भर बिना किराए के रहने वाला है। काश मेरे पास यह बताने के लिए शब्द होते कि मेरे चेहरे पर क्या भाव थे जब धड़कन कम हो गई क्योंकि... बेटा... मैं तैयार नहीं था। मुझे नहीं लगता कि किसी के लिए तैयार होना संभव था..'' एक यूजर ने कहा, ऐसी घटना के बाद वह पूरे महाद्वीप को छोड़ देगा।












Click it and Unblock the Notifications