Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मॉरीशस में मिला मलबा गायब हुए एमएच370 का ही, मलेशिया ने की पुष्टि

कुआलालंपुर। मलेशिया ने कहा है कि मॉरीशस में जिस एयरक्राफ्ट का मलबा मिला है वह गायब हुए एमएच370 का ही है। एमएच370 आठ मार्च 2014 को उस समय लापता हो गया था जब वह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए रास्‍ते में था।

mh370- maurititus.jpg

माना जा रहा है कि बोइंग777 दक्षिणी हिंद महासागर में क्रैश हो गया था। इस फ्लाइट में 239 यात्री सवार थे। पिछले वर्ष आईलैंड ऑफ रियूनियन पर एमएच370 का पहला टुकड़ा मिला था। इसकी खोज करीब दो वर्ष तक चली थी और इसमें कुछ सुराग भी हाथ लगे थे।

ऑस्‍ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्‍यूरो हमेशा से इस बात पर यकीन करती आई कि उसके पास जो मलबा है वह एमएच370 का ही है। मलेशिया के ट्रांसपोर्ट मिनिस्‍टर लियो टिआंग लाई ने एक बयान में यह बात कही है।

प्‍लेन के दो टुकड़े एमएच370 के ही हैं इस बात की पुष्टि पहले की जा चुकी थी। पहला टुकड़ा फ्रेंच आईलैंड ऑफ रियूनियन पर जुलाई 2015 में मिला था। जबकि दूसरा तजांनिया के कोस्‍ट पर स्थित पेंबा आईलैंड पर मिला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+