जंगल में खोया शख्स का फोन, कुछ समय बाद मिला तो बंदरों की बनाई वीडियो देख रह गया हैरान

सोते हुए शख्स का फोन उठा बंदरों ने खींची सेल्फी कुछ समय बाद मिल तो बंदरों की बनाई वीडियो देख रह गया हैरान

नई दिल्ली। मलेशिया में एक शख्स का फोन खो गया, जिसे कुछ समय बाद उसने फोन को खोज भी लिया। ये शख्स उस वक्त हैरत में रह गया जब इसने देखा कि उसके फोन में बंदरों ने सेल्फी ली हैं और वीडियो बनाई हैं। 20 साल के इस शख्स ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

एक दिन बाद मिला फोन

एक दिन बाद मिला फोन

मलेशिया के 20 साल के छात्र जैक्रीड रोडजी ने कहा कि सोते समय उसका फोन गायब हो गया था। उसने जब फोन पर कॉल किया तो देखा कि घंटी जा रही है। उसने अपने पिता से कहा कि वो उसके फोन पर रिंग करते रहें। आखिरकार शनिवार को गायब हुआ फोन उसने रविवार को घर के पीछे के जंगल से एक पेड़ से नीचे खोज लिया। उसने फोन में जो देखा वो चौंकाने वाला था।

बंदरों ने खींची सेल्फी

बंदरों ने खींची सेल्फी

रोडजी ने जब अपने फोन के चेक करना शुरू किया, तो उसमें बंदरों के कई फोटो दिखाई दिए। फोन में एक फोटो ऐसा भी था, जिसमें बंदर फोन लिए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही रोडजी के फोन में धुंधली सेल्फी, पत्ते और पेड़ों की कई तस्वीरें भी ली गई हैं। कुछ वीडियो भी बनाई गई हैं। रोडजी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

बंदर ने चुराया फोन!

बंदर ने चुराया फोन!

जैकरिड का कहना है कि जब वो सोया तो फोन उसके पास था। ऐसे में उसकी जेब या बिस्तर से ही बंदर चुपचाप फोन उठाकर ले गया होगा। रोडजी को संदेह है कि बंदर खिड़की से आया होगा और फोन को उठाकर जंगल में चले गए होंगे। फोन मिलने के बाद रोडजी ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, हम लोग विश्वास नहीं कर पा रहे, हमने ऐसा पहली बार देखा। रोडजी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+