'बम' लेकर कॉकपिट में घुसने लगा यात्री, बीच रास्‍ते से वापस लौटा मलेशियन प्‍लेन

यह फ्लाइट ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न से कुआलालंपुर जा रही थी। केबिन क्रू ने यात्री के कॉकपिट में घुसने की जानकारी पायलट को दी।

नई दिल्‍ली। मलेशियन एयरलाइंस में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब एक पैसेंजर ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। उस यात्री ने बताया था कि बताया था कि उसके बाद बम है। सूचना मिलते ही फ्लाइट की उड़ान रद्द कर दी गई। पैसेंजर को कस्‍टडी में ले लिया गया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पावर बैंक निकला। मलेशिया के उप परिवहन मंत्री अब्‍दुल अजीज बिन कपरावी ने बताया कि यह हाईजैक करने की घटना नहीं थी।

'बम' लेकर कॉकपिट में घुसने लगा यात्री, बीच रास्‍ते से वापस लौटा मलेशियन प्‍लेन

उन्‍होंने बताया कि यात्री ने उपद्रव फैलाने की कोशिश की। उसने दावा किया था कि उसके पास बम है, लेकिन जांच में पावरबैंक निकला। यह फ्लाइट ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न से कुआलालंपुर जा रही थी। केबिन क्रू ने यात्री के कॉकपिट में घुसने की जानकारी पायलट को दी। इसके बाद पायलट अलर्ट हो गए और वो प्‍लेन को वापस मेलबर्न एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

बता दें कि फ्लाइट नबर MH128 मेलबर्न एयरपोर्ट से स्‍थानीय समयानुसार 11:11 बजे टेक-ऑफ किया था। यह सुबह 5:28 मिनट पर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में लैंड होनी थी। लेकिन घटना सामने आने के बाद उड़ान भरने के आधे घंटे के अंदर ही इसे फ्लाइट मेलबर्न एयरपोर्ट पर लैंड करनी पड़ी। प्‍लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+