Malala Yousafzai ने किया खुलासा शादी को लेकर उनकी चिंता क्या थी, बताया अस्सर को क्यों चुना अपना जीवनसाथी?
कारण उन्हें 'शादी को लेकर चिंता' थी Malala Yousafzai नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने स्पष्ट किया कि वह कभी भी शादी के खिलाफ नहीं थीं। उन्होंने कहा कि पितृसत्ता और स्त्रीद्वेष के
महिलाओं और बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai ) शादी बंधन में बंध चुकी हैं। 17 साल की उम्र में शांति पुरुस्कार पाने वाली मलाला ने मिड इंग्लैंड के बर्मिंघम में एक छोटे से समारोह मे निकाह किया था। हालांकि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जीवनसाथी के साथ फोटो शेयर की थी तो मलाला को लोग उनका पुराना बयान याद दिलाकर ट्रोल करने लगे। जिस पर मलाला ने करारा जवाब दिया है और बताया कि उन्होंने अस्सर महिक को शादी क्यों की।

15 साल की उम्र में आतंकियों ने सिर पर मारी थी गोली
पाकिस्तान में बच्चों और लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने के लिए पाकिस्तान में आतंकियों की अपने सिर पर गोली खा चुकी मलाला 15 साल की उम्र में दुनिया भर में सुर्खियों में आ गई थी। पाकिस्तान की समाजिक कार्यकर्ता मलाला ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कार्यरत असेर मलिक से शादी की।
शादी के बाद शेयर की थी ये पोस्ट
शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अपने दूल्हें के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा "मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। अस्सर (मलिक) और मैं जीवन भर के साथी बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। मलाना ने लिखा हमने अपने परिवार की मौजूदगी में बर्मिंघम में घर पर एक छोटे से समारोह के में निकाह कर लिया है। हम जीवन की यात्रा में एक साथ चलने के लिए उत्साहित हैं। निकाह समारोह इस्लामी विवाह में पहला कदम है।
मलाला ने शादी को लेकर पहले क्या कहा था?
बता दें मलाला ने जैसे ही अपनी शादी की खुशखबबरी दी थी वैसे ही लोग जहां उन्हें बधाई देने लगे वहीं कुछ लोग मलाला को उनके द्वारा पहले दिया गया बयान याद दिलाने लगे। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे अब भी समझ नहीं आता कि लोगों को शादी क्यों करनी पड़ती है। यदि आप चाहते हैं कि कोई व्यक्ति आपके जीवन में आए, तो आपको विवाह के कागजात पर हस्ताक्षर क्यों करने होंगे, यह सिर्फ पार्टनशिप क्यों नहीं हो सकती?
मलाला शादी करते हुए हुई ट्रोल
मलाला को शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग के द्वारा आलोचना का सामना करना पड़ा था, इसमें लोग आरोप लगा रहे है कि मलाला ब्रिटिश वोग को दिए इंटरव्यू में जो बात कहीं उस बयानों पर कायम नहीं रहीं, जहां उन्होंने कहा था कि वह शादी करना क्यों आवश्यक है।
अब मलाला ने कहा वो शादी के खिलाफ नहीं थीं
वहीं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने अब बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो शादी की विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पितृसत्ता और स्त्रीद्वेष के कारण उन्हें 'शादी को लेकर चिंताएं' थीं।
मलाला ने बताया क्यों असेर मलिक को चुना जीवनसाथी
मलाला ने कहा बाल विवाह की रिपोर्ट और महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक समझौता करने के लिए कैसे मजबूर किया जाता है, इसने दुनिया भर में लड़कियों को इस प्रथा के बारे में सावधान कर दिया है। तो आपको उन प्रणालियों पर सवाल उठाना होगा जिनमें हम रह रहे हैं और आपको यथास्थिति पर सवाल उठाना होगा, लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसा पति मिला जो मेरे मूल्यों को समझते हैं।
मलााल के बर्थडे पर क्यों मनाया जाता है मलाला दिवस
15 साल की उम्र में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने वाले अभियान के लिए पाकिस्तानी तालिबान ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी,मलाला का जन्मदिन 12 जुलाई को होता है और मलाला युसुफजई का जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) ने अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस (International Malala Day ) क में घोषित किया है। महजिसे महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के सम्मान में सेलिब्रेट किया जाता।Lalu yadav और उनके परिवार के पास कितनी है दौलत, ED ने जब्त की है 6 करोड़ की संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications