Lalu yadav और उनके परिवार के पास कितनी है दौलत, ED ने जब्त की है 6 करोड़ की संपत्ति
Lalu yadav family property: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार की सत्ता में शामिल जेडीयू (जेडीयू)को बड़ा झटका दिया है। (ED) ने जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। जिसके बाद बिहार की राजधानी में जमकर बवाल मचा हुआ है।

लालू यादव के परिवार के इन सदस्यों की संपत्ति जब्त ईडी की है
इस केस में ईडी को सात ऐसे परिवार मिले हैं जिन्होंने लालू यादव के परिवार को जमीन दी थी। ईडी ने जो लालू यादव के परिवार की संपत्ति जब्त की है उसमें उनके परिवार के कई सदस्यों की संपत्ति को जब्त किया गया है। आइए जानते हैं लालू यादव और उनके परिवार के पास कितनी दौलत है।
जमीन के बदले नौकरी केस में रडार पर है लालू और उनका परिवार
जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनका बेटा तेजस्वी यादव भी आरोपी है। जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी और सीबीआई समान्तंर जांच कर रही है। 6 करोड़ की संपत्ति जो ईडी ने अस्थायी रूप से अटैच की वो आय से अधिक संपत्ति है। ये 6 करोड़ की संपत्ति राबड़ी देवी और लालू प्रसाद की सांसद बेटी मीसा और दूसरी बेटी हेमा के पति यानी लालू के दामाद और समधी की शामिल है। माना जा रहा है कि इस मामले में लालू यादव समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों की मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि वो ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं।
लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जो चारा घोटाले में सालों तक जेल की कोठरी में सजा काट चुके हैं। 2009 के चुनाव में नामांकन पर्चा दाखिल करते हुए जो उन्होंने हलफनामा भरा था, उसके अनुसार लालू यादव 3.20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
राबड़ी देवी की कुल संपत्ति
लालू प्रसाद की धर्मपत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 2020 में चुनाव के समय जो हलफनामा भरा था, उसके अनुसार ये 17.92 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालकिन हैं।
तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति
लालू यादव के बेटे और बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2020 में जो चुनाव लड़ा था तब उन्होंने जो हलफनामा भरा था उसके अनुसार तेजीस्वी यादव 5.88 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
मीसा भारती के कुल संपत्ति
लालू यादव की बड़ी बेटी जो आरजेडी से 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद चुनी गई थीं उन्होंने तब नामांकन के समय हलफनामा दाखिल किया था उसके अनुसार उनके पास 6.72 करोड़ की संपत्ति है ।
तेज प्रताप यादव की कुल संपत्ति
2020 में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव के नामांकन के दौरान जो उन्होंने हलफनामा चुनाव आयोग में भरा उसके अनुसार तेज के पास 2.83 करोड़ की कुल संपत्ति है। यानी कि लालू के परिवार में सबसे कम संपत्ति तेज प्रताप के पास है।












Click it and Unblock the Notifications