Malala Yousafzai Love Story: 'कभी नहीं सोचा था करूंगी निकाह'- सोच वाली मलाला कैसे बनी दुल्हन? कौन है पति?
Malala Yousafzai Love Story: 2012 में सिर्फ 12 साल की एक नन्ही सी बच्ची ने तालिबान के खौफनाक मंसूबों को हिला कर रख दिया था। उसका नाम था मलाला यूसुफजई। आज वही मलाला नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा की सबसे बड़ी आवाज बन चुकी हैं। अब 28 साल की हो चुकीं मलाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनकी नई आत्मकथा 'फाइंडिंग माय वे', जो 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है।
इस किताब में मलाला ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई हैरान कर देने वाले किस्से बताए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी शादी की हो रही है। जो मलाला कभी कहती थीं कि वो 35 साल की उम्र से पहले शादी नहीं करना चाहतीं, वही मलाला आखिर असर मलिक के प्यार में कैसे पड़ गईं, ये कहानी वाकई दिलचस्प है। मलाला, जिन्हें 15 साल की उम्र में तालिबान ने सिर्फ इसलिए गोली मारी थी, क्योंकि वो लड़कियों की पढ़ाई के हक में बोलती थीं, अब दुनिया के लिए हिम्मत और उम्मीद की मिसाल हैं।

साल 2021 में उन्होंने बर्मिंघम में असर मलिक से एक छोटे और सादे निकाह समारोह में शादी की थी। असर, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े हैं, मलाला की ज़िंदगी में उस वक्त आए जब वो प्यार और रिश्तों को लेकर बेहद उलझन में थीं। 'मैं शादी नहीं करना चाहती थी, कम से कम 35 की उम्र तक नहीं', कहने वाली मलाला कैसे प्यार में पड़ीं और असर से बंधन में बंधीं? आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी...
Malala Yousafzai Asar Malik Love Story: मलाला की सोच: 'शादी नहीं करूंगी'
मलाला ने शादी को लेकर हमेशा संशय जताया। 2021 में ब्रिटिश वोग के लिए निबंध में उन्होंने लिखा, 'मैं शादी के खिलाफ नहीं थी, लेकिन इसके पितृसत्तात्मक ढांचे और महिलाओं से समझौतों की अपेक्षा पर सवाल उठाए। मुझे अपनी स्वतंत्रता और नारीत्व खोने का डर था। मेरा जवाब था - शादी ही नहीं करूंगी।' पश्तून संस्कृति में 'न देखना, न छूना, न डेटिंग' के नियमों में पली-बढ़ी मलाला को रिश्तों पर सांस्कृतिक बंधन भारी लगते थे।

असर मलिक से मुलाकात कब कहां हुई?: ऑक्सफोर्ड में शुरूआत
मलाला और असर की मुलाकात 2018 की गर्मियों में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई। मलाला दर्शनशास्त्र, राजनीति, और अर्थशास्त्र में डिग्री ले रही थीं, जबकि असर (तब 29) दोस्तों से मिलने आए थे। दोनों की बातचीत फोन कॉल्स से शुरू हुई। मलाला ने संस्मरण में लिखा, 'मैं थकान और चिंता से जूझ रही थी। असर ने हर दिन फोन कर मेरा हाल पूछा। मेरे फ्रेंच फ्राइज डाइट पर टोका, और फिर बातें बचपन, सपनों, और ईश्वर तक पहुंचीं।'
- दोस्त से प्यार: असर की देखभाल और हास्य ने मलाला को आकर्षित किया। वे घंटों बातें करते - सेलिब्रिटी क्रश से लेकर असर के DJ शौक तक। असर ने लाहौर में एक हत्या के बाद DJ छोड़ा था। मलाला को टेक्स्टिंग पसंद थी, लेकिन असर के साथ फोन कॉल्स लंबे हो गए।
- Malala Yousafzai Asar Malik First Date : 2019 में मलाला ने असर के साथ ऑक्सफोर्ड की सैर की। एक डेट पर मलाला ने मां की पसंदीदा सलवार कमीज छोड़कर पिंक स्लीवलेस ड्रेस और हाई हील्स पहनी। उस वक्त मलाला 22 साल की थीं। असर ने फुसफुसाया, 'तुम सेक्सी लग रही हो!' मलाला ने इसे '12 साल की लड़की जैसा रोमांस' बताया।

प्यार में उतार-चढ़ाव: 'ड्रामा क्लब की अध्यक्ष'
मलाला ने स्वीकारा कि प्यार में वह भी 'पागल' थीं। अगर असर व्यस्त होने का मैसेज भेजते, तो वह नाराज होकर जवाब देतीं, 'मेरे लिए समय नहीं है?' असर उन्हें 'ड्रामा क्लब की अध्यक्ष' कहकर चिढ़ाते। वैश्विक हस्ती होने के कारण मलाला डेटिंग में सतर्क थीं। पश्तून नियमों और पाकिस्तान में विवाद के डर से रिश्ता गुप्त रखा। 2019 में मलाला ने पिता जियाउद्दीन से कहा, 'मुझे वह पसंद है।' यह उनके लिए भी आश्चर्य था।

शादी का प्रस्ताव: 'मैं तैयार हूं'
जुलाई 2021 में न्यूयॉर्क के लेक प्लासिड में मलाला और असर ने भविष्य पर चर्चा की। हवाई अड्डे पर कार का इंतजार करते हुए असर ने कहा, 'मैं तैयार हूं।' मलाला ने पूछा, 'किसके लिए?' जवाब था, 'तुमसे शादी करने के लिए।' मलाला ने हंसते हुए स्वीकार किया।
- निकाह: 9 नवंबर 2021 को बर्मिंघम में मलाला के घर पर परिवार के बीच छोटा निकाह हुआ। मलाला ने X पर लिखा, 'आज मेरे जीवन का अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर साथ चलेंगे।' शादी की तस्वीरें वायरल हुईं।
Who Is Asser Malik: कौन हैं असर मलिक?
असर मलिक (35) एक क्रिकेट मैनेजर और उद्यमी हैं। लाहौर में जन्मे, वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मुल्तान सुल्तान्स के फ्रेंचाइजी डेवलपमेंट डायरेक्टर हैं।
असर के पिता बैंकर थे, लेकिन जुए और शराब की लत के कारण परिवार छोड़ गए। असर ने कठिन बचपन देखा। लाहौर में DJ थे, लेकिन एक हत्या के बाद छोड़ा। क्रिकेट प्रबंधन में नाम कमाया। 2025 में मलाला के साथ रीसेस कैपिटल की सह-स्थापना की, जो लड़कियों और महिलाओं के लिए खेल अवसर बढ़ाने पर काम करता है। असर मलाला को हंसाते हैं, उनकी चिंता में साथ देते हैं।

संस्मरण: फाइंडिंग माई वे
21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली किताब में मलाला ने अपनी लव स्टोरी, 2012 की गोलीबारी के बाद स्वास्थ्य चुनौतियां, और शांगला (पाकिस्तान) में स्कूल खोलने की भावनात्मक यात्रा साझा की। वे लिखती हैं, 'प्यार ने मुझे सिखाया कि सही इंसान के साथ जिंदगी खुशहाल हो सकती है।'
मलाला की नई शुरुआत
मलाला की लव स्टोरी साहस और प्यार का मिश्रण है। शादी को संशय से देखने वाली मलाला ने असर में साथी पाया। उनकी यात्रा प्रेरणा है कि प्यार बंधनों को तोड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Malala Yousafza: दुनिया में एक चौथाई मुस्लिम लेकिन बस 1 फीसदी को मौका, हॉलीवुड से नाराज हुईं मलाला












Click it and Unblock the Notifications