Malala Yousafza: दुनिया में एक चौथाई मुस्लिम लेकिन बस 1 फीसदी को मौका, हॉलीवुड से नाराज हुईं मलाला
मलाला यूसुफजई ने एक कार्यक्रम 'पावर ऑफ वूमेन' में हॉलीवुड में मुस्लिमों और एशियाई कलाकारों के प्रतिनिधित्व को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है।
वाशिंगटन, 30 सितंबरः नोबेल शांति पुरस्कार की विजेता मलाला यूसुफजई ने एक कार्यक्रम 'पावर ऑफ वूमेन' में हॉलीवुड में मुस्लिमों और एशियाई कलाकारों के प्रतिनिधित्व को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है। मलाला का कहना है कि दुनिया में 25 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है, लेकिन प्रमुख टीवी शो में मुस्लिम अभिनेताओं की प्रमुख भूमिकाएं केवल एक प्रतिशत तक सीमित हैं। मलाला ने वैरायटीज पावर ऑफ विमेन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

एशियाई कलाकारों को मिले मुख्य भूमिकाः मलाला
मलाला ने एशियाई कलाकारों को लेकर न केवल अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने बल्कि उन्हें मुख्यधारा की भूमिकाओं में लाकर परिदृश्य में बदलाव करने की भी अपील की। मलाला ने कहा कि हमारे पास टीवी पर बहुत सारी युवा, विविध भूमिकाएं हैं। 'नेवर हैव आई एवर,' 'सेक्स एजुकेशन,' 'मिस मार्वल,' और 'कोडा' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीता है। यह सब सच हैं। हमें नए चेहरों को दिखाने और नई कहानियां सुनाने के हर अवसर के लिए वह उनकी बहुत आभारी हैं।

बेहतर भविष्य को लेकर जताई उम्मीद
मलाला ने कहा, "मैंने देखा है कि मेरे जैसे एशियाई लोग हॉलीवुड फिल्मों में 4 फीसदी से भी कम हैं। हम मुसलमान आबादी के 25 प्रतिशत हैं, लेकिन लोकप्रिय टीवी शो में हमारी मौजूदगी केवल एक फीसदी है।" उन्होंने आशा व्यक्त की कि एशियाई देशों के प्रतिभाशाली कलाकार और हॉलीवुड में उनका प्रतिनिधित्व लोगों के लिए बहुत सारी मनोरंजक सामग्री देगा। इसके लिए नए कंटेंट के लिए थोड़े से प्रयोग की जरूरत है।
कलाकारों से साथ काम करने की अपील की
मलाला ने आगे कहा, "मैं हॉलीवुड से इसे बदलने की उम्मीद नहीं करती हूं, क्योंकि यह करना सही नहीं है। मैं चाहती हूं कि आप ऐसा करें क्योंकि आप कलाकार हैं और आप जानते हैं कि कला हर किसी की होती है।'' उन्होंने आगे कहा, ''यदि आप ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी कहानी सुनी है या आपको यह बताया गया है कि आप बहुत छोटे हैं या फिर आपके पास सही पृष्ठभूमि नहीं है तो आइए, मेरी मेज पर बैठें और साथ में काम करें।"

मलाला ने फिल्म निर्माता के रूप में शुरू किया काम
गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला अपनी कुछ नई परियोजनाओं के साथ एक फिल्म निर्माता के रूप में अपनी नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं। पिछले साल उन्होंने Apple TV के साथ एक प्रोग्राम साइन किया था। मलाला का हालिया प्रोजेक्ट स्ट्रीमर के साथ है जो उनके बैनर एकस्ट्रा करिकुलर द्वारा समर्थित है। वैराइटी के मुताबिक, वह नाटक, हास्य, वृत्तचित्र आदि सहित विभिन्न शैलियों के शो में काम करेंगी। वह एक फीचर फिल्म पर ऑस्कर विजेता एडम मैके के प्रोडक्शन हाउस के साथ भी काम करेंगी। इसके साथ ही मलाला की कंपनी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जो फिफ्टी वर्ड्स फॉर रेन नामक सीरीज पर आधारित है। यह वेब सीरीज दक्षिण कोरिया की मछुआरा महिलाओं के मातृसत्तात्मक 'हेनियो' समाज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।












Click it and Unblock the Notifications