मलाला युसुफजई ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली, 10 नवंबर। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई विवाह के बंधन में बंध गई है। खुद मलाला ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। मलाला ने ट्विटर पर शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, आज मेरे जीवन का यह बेशकीमती दिन है, असर और मैंने जिंदगीभर के लिए जीवनसाथी के बंधन में बंध गए हैं। बर्मिंघम स्थित घर पर एक छोटे से कार्यक्रम में हमने निकाह किया। अपना आशीर्वाद हमे दीजिए। जीवन के इस सफर में आगे बढ़ने को लेकर हम रोमांचित हैं।

Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि 24 साल की मलाला युसुफजई ने लड़कियों की शिक्षा के लिए पाकिस्तान में बतौर समाज सेवी काफी काम किया है। यही नहीं सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मलाला युसुफजई दुनिया की पहली महिला हैं। 2012 में जब मलाला को तालिबानियों ने गोली मारी थी तो वह दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन गई थीं। मलाला लड़कियों की शिक्षा के अधिकार की वकालत करती थीं जिसकी वजह से तालिबान ने उन्हें गोली मार दी थी। महज 16 साल की उम्र में मलाला युसुफजई ने यूएन मे शिक्षा में लैंगिक समानत की जरूरत पर भाषण दिया था।
महज 9 साल की उम्र में तालिबान ने मलाला युसुफजई को गोली मार दी थी, लेकिन इस घटना के बाद भी मलाला बिल्कुल भी डरी नहीं और उन्होंने लड़कियों की शिक्षा को लेकर अपना अभियान जारी रखा। इस साल की शुरुआत में भी मलाला को तालिबान ने जान से मारने की धमकी दी थी। तालिबान ने ट्विटर पर लिखा था, इस बार गलती नहीं होगी। हालांकि बाद में ट्विटर ने तालिबान का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications