इराक में बड़ा सड़क हादसा, 9 की मौत, दर्जनों घायल
इराक में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इराक के दक्षिणी शहर नासिरिया में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस सड़क हादसे का शिकार होगई है। इस सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बस की ट्रक से टक्कर हुई थी।
यह बस पवित्र शिया मुस्लिमों के शहर कर्बला की ओर जा रही थी इसी दौरान इसकी ट्रक से टक्कर हो गईऔर इस टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 31 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे शामिल हैं। घायलो में 5 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है













Click it and Unblock the Notifications