पेरू में शादी के दौरान हिमस्खलन से 15 की मौत, 34 घायल

नई दिल्ली। पेरू में शादी के कार्यक्रम के दौरान आए भूस्खलन की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दक्षिण पूर्व पेरू मे हुआ है। शहर के मेयर इवेरिस्तो रैमोस ने बताया कि हिमस्खलन की वजह से होटल की दीवार टूट गई जिसकी वजह से होटल भरभरा के गिर गया। मेयर ने बताया कि होटल में 100 मेहमान थे, जिनमे से 15 की मौत हो गई है जबकि 34 लोग बुरी तरह से घायल हैं। घटना के बाद राहत और बचाव का काम चल रहा है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

death

पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। रातभर राहत और बचाव का काम चलता रहा। जो लोग मलबे में धंसे हैं उन्हें भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। सिविल डिफेंस चीफ जनरल जॉर्ज चवेज ने बताया कि मृतकों में 11 महिलाएं और चार पुरुष हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दूल्हा और दूल्हन बच गए हैं लेकिन वह हादसे में घायल हो गए हैं। दूल्हन का नाम बेनेडिक्टा पलोमिनो और दूल्हे का नाम ब्लादिमीर मर्कीज है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थित स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि होटल अल्हम्बरा का निर्माण पहाड़ी इलाके में कराया गया है। जिस मुख्य दीवार पर यह होटल टिका था वह ढह गया और मिट्टी होटल की छत तक पहुंच गई है। घटना के बाद जो लोग लापता हैं उनके रिश्तेदारों को अस्पताल में जाने के लिए कहा गया है ताकि वह लोगों की पहचान कर सके।

इसे भी पढ़ें- चोकसी को भारत लाने की खबरों पर एंटिगुआ सरकार का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+