जापान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, तीन लोगों की मौत, 40 घायल
टोक्यो। पश्चिमी जापान में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि दीवारों में दरार आ गई और उसमे आग लग गई। भूकंप के ये झटके पश्चिमी जापान के ओसाका में महसूस किए गए हैं। भूकंप की वजह से कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ओसाका डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो घई है, जबकि इब्राकी शहर के अधिकारियों का कहना है कि तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।

तीन लोगों की जान गई
फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि ह्योगो और क्योटो में ओसाका के पास तकरीबन 40 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक 9 साल की बच्ची भी है जो स्कूल की दीवार के नीचे दब गई, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी ओसाका शगर में दीवार गिरने से मौत हो गई है। जबकि 84 वर्षीय बुजुर्ग की इब्रार्की शहर में किताब की आलमारी गिरने से मृत्यु की खबर सामने आई है।
सुबह 8 बजे आया भूकंप
जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी, यह सुबह 8 बजे उत्तरी ओसाका में तकरीबन 13 किलोमीटर नीचे आया था। सबसे ज्यादा भूकंप के तेज झटके ओसाका शहर में ही महसूस किए गए, लेकिन भूकंप के झटके जापान के क्योटो शहर में भी महसूस किए गए थे। भूकंप के झटकों से दीवारें, खिड़की के शीशे आदि चिटक गए और दुकानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही सड़की और पानी की पाइपों में भी दरारें आ गई है, जिसकी वजह से घरों में पानी की किल्लत की समस्या हो रही है।
यातायात प्रभावित
भूकंप की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनों फ्लाइट रद्द कर दी गई है, साथ ही ट्रेन और सबवे सेवा को भी ओसाका और आस-पास के शहर में रोक दिया गया है। साथ ही बुलेट ट्रेन के संचालन को भी नुकसान की जांच के लिए रोक दिया गया है। जिसके बाद यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications