5G लॉंच होने से पहले 10 एयरलाइंस कंपनियों की चेतावनी, अमेरिका में विमान इंडस्ट्री पर बड़ी आफत

अमेरिका की 10 एयरलाइंस कंपनियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर 5जी नेटवर्क का स्वीच ऑन किया जाता है, तो इसका असर हजारों फ्लाइट्स पर पड़ेगा।

वॉशिंगटन, जनवरी 18: अमेरिका की 10 सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, 5G सर्विस शुरू करने के साथ ही हजारों विमानों का संचालन रद्द करना पड़ सकता है, क्योंकि 5जी नेटवर्क की वजह से विमानों के पायलट हवाई जहाज उड़ा नहीं पाएंगे, लिहाजा 5जी की वजह से अमेरिका के एविएशन इंडस्ट्री में तहलका मच सकता है। अमेरिका की एयरलाइंस कंपनियों ने 5जी नेटवर्क शुरू होने के 36 घंटों के अंदर गंभीर संकट आने की चेतावनी दी है।

10 विमान कंपनियों ने दी चेतावनी

10 विमान कंपनियों ने दी चेतावनी

अमेरिका की 10 सबसे बड़ी विमान कंपनियों, जिनमें कार्गो विमान कंपनियां भी शामिल हैं, उनके सीईओ की तरफ से एक चेतावनी भरी चिट्टी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि, 5जी सर्विस शुरू होने के 36 घंटे के अंदर विमान सेवा चरमरा सकती है। आपको बता दें कि, अमेरिका में एटीएंडटी और वेरिजोन, जल्द ही 5जी सर्विस की शुरूआत करने वाले हैं और उससे पहले एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से एविएशन सेक्टर के लिए गंभीर चेतावनी जारी की गई है। समाचार एजेंसी रॉइटर्स की खबर के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस समेत 10 विमान कंपनियों ने चेतावनी भरी चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि, जब तक 5जी को लेकर विमान कंपनियों से क्लियरेंस नहीं मिल जाते हैं, तब तक 5जी सर्विस शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाए।

लाखों यात्रियों पर होगा असर

लाखों यात्रियों पर होगा असर

एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से जो चेतावनी भरी चिट्ठी लिखी गई है, उसमें कहा गया है कि, एटीएंडटी और वेरिजोन कंपनियों के द्वारा 5जी नेटवर्क के शुरू होने से एक दिन में 1100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ सकता है, या फिर इन विमानों के रूट को डायवर्ट करना पड़ सकता है, जिसती वजह से एक लाख से ज्यादा यात्रियों पर गंभीर असर पड़ सकता है। वहीं, सोमवार देर रात से एयरलाइंस कंपनियां इस बात पर विचार कर रही हैं, कि क्या अमेरिका आने वाली इंटरनेशन फ्लाइट्स को कैंसिल करना शुरू कर दिया जाए। आपको बता दें कि, इस चिट्ठी में यूपीएस एयरलाइंस, अलास्का एयर, एटलस एयर, जेटब्लू एयरवेज और फेडएक्स एक्सप्रेस के सीईओ के भी दस्तखत हैं। और इस चिट्ठी को व्हाइट हाउट भी भेजा गया है।

सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं

सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, इस चिट्टी को व्हाइट हाउस के नेशनल इकॉनोमिक काउंसिल के डायरेक्टर ब्रायन डीज, ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी पीट बटिगिएग, एफएए एडमिनिस्ट्रेटर स्टीव डिक्सन के साथ साथ फेडरल कमिशन की प्रेसिडेंट जेसिका रोसेनवर्सेल को भी चिट्ठी भेजी गई है। हालांकि, भेजने वाली इन कंपनियों के साथ साथ अभी तक अमेरिकी सरकार की तरफ से भी इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

क्यों जारी की गई है चेतावनी?

क्यों जारी की गई है चेतावनी?

आपको बता दें कि, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानि एफएए ने भी चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि, 5जी की वजह से एयरलाइंस के कई संवेदनशील उपकरणों पर असर पड़ता है, जिससे पायलट के लिए विमान को कंट्रोल करने में परेशानी होती है, वहीं जिन जगहों पर रोशनी कम होती है, उन क्षेत्रों में विमान उतारने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं।

8 अरब डॉलर का है प्रोजेक्ट

8 अरब डॉलर का है प्रोजेक्ट

एटीएंडटी और वेरिजोन ने पिछले साल करीब 8 अरब डॉलर की लागत से 5जी नेटवर्क की स्थापना की है और नीलामी में सभी सी-बैंड स्पेक्ट्रम जीते थे। इसके साथ ही दोनों कंपनियों ने इसी साल 3 जनवरी को करीब 50 हवाई अड्डों में बफर जोन बनाने पर सहमति जताई थी। वहीं, ये दोनों कंपनियां दो हफ्तों की देरी से 5जी सर्विस को लांच करने के लिए भी तैयार हो गई थीं, लेकिन अब यह टाइम पीरियड भी खत्म हो चुका है, लेकिन विमान कंपनियों की चिंता लगातार बनी हुई है। एयरलाइंस कंपनियों ने कहा है कि, कई हवाई अड्डों के रनवे के करीब 2 मील के दायरे में 5जी नेचवर्क को नहीं पहुंचने गिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+