अमेरिका के टेक्सास में विमान क्रैश, 10 लोगों की मौत
ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास शहर में रविवार को बड़ा विमान हादसा सामने आया है। यहां विमान के क्रैश होने की वजह से 10 लोगों की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार यह विमान हादसा एडिसन म्युनिसिपल एयरपोर्ट पर हुआ है, जब बीचक्राफ्ट किंग एयर 350 की लैंडिंग के वक्त आग लग ई। इस विमान में सवार सभी 10 लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई। एडिशन शहर के प्रवक्ता मैरी रोसेनब्लीथ ने बताया कि विमान एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा हुआ उस वक्त जब विमान हैंगर में अचानक से टकरा गया, इस वक्त हैंगर में कोई भी मौजूद नही था। इस विमान हादसे की जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications