पाकिस्तानी पत्रकार मायरा हाशमी ने लड़के को क्यों थप्पड़ मारा? बताई वजह
दूसरों को मीडिया की सुर्खियों में रखने वाली जब खुद ही मीडिया की सनसनी बन जाए तो आप उसे क्या कहेंगे। एक थप्पड़ मारने की वजह से महिला पत्रकार सुर्खियों में आ गईं।
इस्लामाबाद, 14 जुलाई : पाकिस्तान में बकरीद के मौके पर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान लड़के को थप्पड़ मारने वाली ( Maira Hashmi a pakistani journalist slapped boy) महिला पत्रकार मायरा हाशमी (Maira Hashmi) इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब लोग उनसे जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने उस लड़के को क्यों थप्पड़ मारा? आखिर उसकी क्या गलती रही होगी, जिसकी वजह मायरा हाशमी को लड़के पर भरी महफिल में थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं, आपने क्यों मारा उस लड़के को थप्पड़....

महिला पत्रकार ने क्यों थप्पड़ मारा?
आखिरकार पाकिस्तान की महिला पत्रकार (pakistan women journalist) मायरा हाशमी ने दुनिया को बता ही दिया कि उन्होंने लड़के को क्यों मारा था।

पत्रकार मायरा ने बताई वजह
पाकिस्तानी पत्रकार मायरा हाशमी ने सफाई देते हुए कहा है कि इंटरव्यू लेने के दौरान ये लड़का काफी परेशान कर रहा था, जिस वजह से उन्हें हाथ उठाने पर मजबूर होना पड़ा था।
महिला पत्रकार का वीडियो वायरल
बता दें कि, एक थप्पड़ मारने की वजह से पाकिस्तान की एक महिला रिपोर्टर अचानक से चर्चा में आ गईं। ईद उल-अजहा पर रिपोर्टिंग के दौरान मायरा हाशमी ने एक लड़के को कैमरे पर ही थप्पड़ जड़ दिया था. इस महिला पत्रकार का वीडियो सामने आते ही लोगों ने इन्हें 'लेडी चांद नवाब' बताना शुरू कर दिया था।

इंटरव्यू लेने के दौरान परेशान कर रहा था लड़का
ट्वीट में मायरा ने लिखा, 'जब मैं फैमिली का इंटरव्यू ले रही थी तो ये उन्हें परेशान कर रहा था। पहले मैंने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं माना। उसने मेरी एक भी बात नहीं सुनी और इंटरव्यू देने वाले परिवार को परेशान करता रहा। बाद में मैंने देखा कि मेरे कहने पर भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है तो मैंने सोचा बस अब और नहीं! मैंने उस लड़के को वहीं थप्पड़ जड़ दिया।
(फोटो सौ. ट्विटर)












Click it and Unblock the Notifications