Noida Airport से बिहार को झटका, शुरुआती लिस्ट में पटना-दरभंगा का नाम गायब, कहां-कहां के लिए होंगी उड़ाने?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) (Noida International Airport-Jewar Airport) से कमर्शियल उड़ानों का इंतजार कर रहे दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एयरपोर्ट से अपने शुरुआती फ्लाइट ऑपरेशंस का पूरा खाका तैयार कर लिया है। एयरलाइन के सिस्टम में अब नोएडा एयरपोर्ट का IATA कोड 'DXN' दिखाई देने लगा है और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।

15 जून 2026 से शुरू हो रहे इन ऑपरेशंस को लेकर जहां एक ओर उत्साह है, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। इंडिगो के शुरुआती रूट मैप में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और गुजरात जैसे प्रमुख राज्यों के किसी भी शहर को जगह नहीं दी गई है, जिससे इन राज्यों के यात्रियों में भारी निराशा है।

Noida International Airport DXN Schedule

इन शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें, देखें पूरा शेड्यूल

इंडिगो 15 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों का श्रीगणेश करेगी। शुरुआती दौर के लिए जो शेड्यूल सामने आया है, उसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • 15 जून 2026 (उद्घाटन दिवस): पहले दिन स्पेशल फ्लाइट्स लखनऊ-नोएडा-बेंगलुरु-नोएडा-लखनऊ रूट पर संचालित की जाएंगी। इसी दिन से हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी दैनिक उड़ानें शुरू होंगी।
  • 16 जून 2026: इस तारीख से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित हवाई सेवा का विस्तार होगा।
  • 01 जुलाई 2026 से विस्तार: दूसरे चरण में नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ जैसे शहरों को जोड़ा जाएगा।

रीजनल कनेक्टिविटी: छोटे शहरों को बढ़ावा देने के लिए बरेली और किशनगढ़ को भी शुरुआती नेटवर्क का हिस्सा बनाया गया है।

नेटवर्क से बाहर रहे 'हाई डिमांड' राज्य, क्यों भड़के यात्री?

फ्लाइट शेड्यूल सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यात्रियों का तर्क है कि दिल्ली-एनसीआर में रहने वाली एक बड़ी आबादी उन राज्यों से आती है जिन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।

बिहार और झारखंड को बड़ा झटका
दिल्ली-एनसीआर में बिहार और झारखंड के लाखों लोग रहते हैं। इसके बावजूद पटना, दरभंगा, गया, पूर्णिया और रांची जैसे शहरों के लिए एक भी सीधी उड़ान घोषित नहीं की गई है। त्योहारों और शादियों के सीजन में इन रूट्स पर उड़ानों की भारी मांग रहती है और टिकट की कीमतें आसमान छूती हैं, ऐसे में जेवर एयरपोर्ट से बड़ी राहत की उम्मीद थी।

पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ भी कटे
देश के सबसे व्यस्त एयर रूट्स में से एक दिल्ली-कोलकाता सेक्टर होने के बावजूद शुरुआती सूची में कोलकाता का नाम न होना चौंकाने वाला है। इसी तरह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के यात्रियों को भी फिलहाल नोएडा एयरपोर्ट से कोई फायदा नहीं मिलेगा।

Noida International Airport DXN Schedule

गुजरात और तमिलनाडु का इंतजार बरकरार
व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण अहमदाबाद और सूरत को भी नेटवर्क से बाहर रखा गया है। दक्षिण भारत में जहां बेंगलुरु और हैदराबाद को जगह मिली है, वहीं चेन्नई जैसे महानगर को अभी इंतजार की सूची में रखा गया है।

जल्द शुरू हो सकती हैं अन्य जगहों के लिए भी उड़ाने

एविएशन सेक्टर के जानकारों का मानना है कि एयरलाइंस अक्सर नए एयरपोर्ट पर 'ट्रायल एंड एरर' की रणनीति अपनाती हैं। शुरुआती चरण में उन रूट्स को प्राथमिकता दी गई है जहां ऑपरेशनल फिजिबिलिटी आसान है। हालांकि, यात्रियों की भारी मांग और दिल्ली-एनसीआर के डेमोग्राफिक प्रोफाइल को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि संचालन के कुछ महीनों के भीतर ही पटना, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए उड़ानों का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल, इन राज्यों के यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट की चमक देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: Power Bank Flight Rules: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लॉस्‍ट, क्‍या है साथ ले जाने और इस्‍तेमाल संबंधी नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+