पाकिस्तान छोड़ने और 'रणवीर' कपूर पर बोलीं माहिरा ख़ान
पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री माहिरा ख़ान ने बीबीसी को दिए अपने एक विशेष इंटरव्यू में उनसे जुड़े विवादों पर बेबाकी से अपना पक्ष रखा है.
कुछ समय पहले माहिरा ख़ान और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिनमें वह रणवीर कपूर के साथ सिगरेट पीते दिख रही थीं.
https://www.instagram.com/p/BYfv3pIHTiA/?taken-by=mahirahkhan
'रणवीर के साथ सिगरेट वाली तस्वीर'
बीबीसी के कार्यक्रम हार्डटॉक में बात करते हुए माहिरा ख़ान ने कहा है कि वो पहला मौक़ा था जब उन्हें अपने पूरे करियर में किसी विवाद का का सामना करना पड़ा.
"ये बहुत अजीब था क्योंकि इसके कई पहलू थे. एक तो आप बुरी तरह आहत होते हैं. क्योंकि आप अपने निजी अंदाज़ में छुट्टियां मना रहे हों और कोई आपकी तस्वीर खींच ले.''
"दूसरा पहलू ये था कि उस समय हो हल्ला मचा हुआ था. एक तरफ़ मैं वो हस्ती थी जिसे पाकिस्तान में बेहद प्यार किया जाता है और दूसरी ओर उन्हें मेरा कुछ करते हुए देखना पसंद नहीं आया. मुझे इसका अहसास नहीं था. उस समय सच में ये बेहद परेशान करने वाला था. ये काफ़ी दिन चलता रहा. राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गया था. सभी टीवी चैनलों पर ये मुद्दा छाया हुआ था."
क्या कभी पाकिस्तान छोड़ेंगी माहिरा?
माहिरा ख़ान ने बीते साल नवंबर के महीने में अपनी फ़िल्म 'वरना' से जुड़ा डिस्क्लेमर ट्वीट किया था.
इस ट्वीट में उन्होंने कहा था, "इस फ़िल्म में सब कुछ काल्पनिक है. ये काल्पनिक इसलिए है क्योंकि सच्चाई बताने या दिखाने के हिसाब से बेहद कड़वी है. इस फ़िल्म में दिखाई गई घटनाएं हमारे जैसे देशों में हो रही घटनाओं की तुलना में मज़ाक जैसी हैं."
इसके बाद सोशल मीडिया पर माहिरा ख़ान को काफ़ी ट्रोल भी किया गया था.
ट्विटर पर एक ट्रोल ने उनसे यहां तक कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतनी दिक़्क़च है तो भारत चली जाएं.
https://www.instagram.com/p/BfNmVoInhEP/?utm_source=ig_embed
माहिरा ने पाकिस्तान छोड़ने के मुद्दे पर कहा, "मैंने कभी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा. मैं नहीं छोड़ सकती. ये मेरा घर है. मेरा देश है. मुझे नहीं लगता है कि मैं कोई वो कहानी बेहतर नहीं सुना सकती जो पाकिस्तान या मेरे देशवासियों के बारे में न हो. कौन ये कहानियां सुनाएगा? मैं 'वरना' फ़िल्म जैसी कहानियां सुनाना चाहती हूं और आधुनिक पीढ़ी की हुमन जहां जैसी कहानियां सुनाना चाहती हूं."
माहिरा ख़ान अपनी फ़िल्म वरना में सारा नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं जिसमें वह एक रेप पीड़िता के किरदार में हैं. पाकिस्तान में इस फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर काफ़ी विवाद हुआ था.
https://www.instagram.com/p/BgdyjQnHEG5/?taken-by=mahirahkhan
बॉलीवुड कभी सपना नहीं था
माहिरा ख़ान ने बॉलीवुड में अपने करियर पर कहा, "बॉलीवुड कभी भी उनका सपना नहीं था. मैं वहां कुछ और फ़िल्में कर सकती थीं, लेकिन रईस के तुरंत बाद मैंने वरना की शूटिंग शुरू कर दी. मेरा फोकस हमेशा पाकिस्तान था."
'जिस चीज़ पर मुझे जज करना है, कीजिए'
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications