महात्मा गांधी का चश्मा दो करोड़ 55 लाख रुपए में हुआ नीलाम, अमेरिकी ने खरीदा

नई दिल्ली। इंग्लैंड में महात्मा गांधी का एक चश्मा दो 2,60,000 पाउंड (2.55 करोड़ रुपए) में नीलाम हुआ है। इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर की एक एजेंसी ने महात्मा गांधी के चश्मे को नीलामी में शामिल किया था। अमरीका के एक कलेक्टर ने 2 करोड़ 55 लाख की बोली लगाकर इस चश्मे को खरीदा है। जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी को ये चश्मा उनके चाचा ने उन्हें उस वक्त दिया था जब वो दक्षिण अफ्रीका में काम कर रहे थे। इस चश्मे पर सोने की परत चढ़ी हुई है। 1920 के दशक में उनके परिवार के एक सदस्य ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान गांधी से मुलाकात की थी। तभी उनके पास से ये चश्मा अगली पीढ़ी के पास गया।

Recommended Video

    America में Mahatma Gandhi का चश्मा 2.55 Croreरुपये में नीलाम हुआ, इस शख्स ने खरीदा | वनइंडिया हिंदी
    mahatma Gandhi glasses sell for 260000 pound in UK auction

    नीलामी एजेंसी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स ने चश्मे की नीलामी से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि इससे उनको 14 लाख रुपए मिल सकते हैं लेकिन बोली लगाने के दौरान चश्मे की नीलामी ढाई करोड़ रुपए से ऊपर पहुंची। बोली जीतने वाला शख्स अमेरिका में कलेक्टर है।

    नीलामी कंपनी के मुताबिक किसी ने शुक्रवार की रात को इसे हमारे लेटर बॉक्स में डाल दिया था। चश्मा मिलने के बाद उन्होंने उसके मालिक से संपर्क किया और इसकी अहमियत के बारे में बताया। चश्मे की नीलामी करने वाले ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स का कहना है कि कोई पचास साल तक ये चश्मा ऐसे ही अलमारी में बंद रहा है। इसे नीलाम करने वाले ने यहां तक कहा था कि वे इसे फेंकना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है लेकिन अब उन्हें इसके लिए इतनी बड़ी रकम मिली है जो उनकी जिंदगी बदल गई है। चश्मे के मालिक ने कहा है कि ये नीलामी उनके लिए अच्छी बात है क्योंकि वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और इस राशि से उन्हें काफी मदद होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+