ईरान एयरलाइंस के विमान ने चीन में की सुरक्षित लैंडिंग, भारत में मांगी थी आपात लैंडिंग की इजाजत

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। ईरान के विमान W581 में जिस तरह से बम होने की खबर सामने आई थी उसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया था। इस विमान के क्रू मेंम्बर्स ने दिल्ली में विमान को लैंड करने के लिए आपात अनुमति की मांग की थी, लेकिन विमान को जयपुर जाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद विमान के क्रू ने विमान को चीन ले जाने का फैसला लिया। रिपोर्ट के अनुसार अब यह विमान चीन के ग्वांग्झू लैंड कर चुका है। विमान में यहां पर सुरक्षित लैंडिंग की है। इस विमान में बम की खबर मिलने के बाद से ही ईरान, पाकिस्तान, भारत सहित चीन की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गई थी।

Mahan

ईरान की एयरलाइंस महान एयर के अनुसार विमान ने तेहरान से उड़ान भरी थी, जिसके बाद सुबह 9.20 बजे यह विमान भारतीय एयरस्पेस में पहुंचा था और इसने दिल्ली में एटीसी कंट्रोल को सूचना दी कि विमान में कथित तौर पर बम है, लिहाजा विमान आपात लैंडिंग करना चाहता है। जिसके बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल अलर्ट हो गया और विमान को जयपुर जाने के लिए कहा गया। लेकिन तभी विमान के पायलट ने इसे जयपुर की बजाए चीन ले जाने का फैसला लिया। फिलहाल विमान चीन के ग्वांग्झू में सुरक्षित लैंड कर चुका है और विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+