Earthquake: इंडोनेशिया के बाली में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में मंगलवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बाली सागर क्षेत्र में तेज भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता रही। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार आज इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया है।

Indonesia earthquake

ईएमएससी ने कहा कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 203 किमी (126 मील) उत्तर में और पृथ्वी की सतह से 516 किमी (320.63 मील) नीचे बहुत गहराई पर था।

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे ने इंडोनेशिया के भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी है। अमेरिकी सुनामी वार्निंग सिस्टम ने कहा कि समुद्र की गहराई में आए भूकंप के परिणामस्वरूप सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

इधर भूकंप को लेकर किसी तरह से नुकसान या फिर हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है, हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कुछ अकाउंट्स से तेज झटके महसूस किए जाने के वीडियो पोस्ट किए हैं।

25 अगस्त को भी आया था भूकंप

इससे पहले इंडोनेशिया में 25 अगस्त को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप तुआल शहर से 253 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया था, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+