7.0 की तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहला न्यू कैलेडोनिया
नई दिल्ली। दक्षिण प्रशांत महासागर में न्यू कैलेडोनिया के तट पर मंगलवार को 7.0 की तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र राजधानी नौमिया से 253 किलोमीटर दूर और 29 किलोमीटर की गहराई में रहा। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने हालांकि इससे सुनामी के किसी खतरे की आशंका को नकार दिया। सेंटर की ओर से कहा गया है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया के भूकंप वैज्ञानिक जोनाथन बाथगेट ने बताया कि भूकंप का केंद्र नौमिया से कुछ ही दूरी पर था। इसके आस-पास छोटे-छोटे द्वीपों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि इससे जान-माल के नुकसान की बात नहीं कही गई है। यह इलाका भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है, इस इलाके में लगातार भूकंप आते रहते हैं। न्यू कैलेडोनिया क्षेत्र 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है। प्रशांत क्षेत्र के आसपास के इस हिस्से में भूगर्भीय हलचलों की वजह से भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी फटते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications