Japan Earthquake: जापान में फिर से आया भूकंप, तेज झटकों से सहमे लोग, 6.2 तीव्रता के झटके
भूकंप के कारण सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है, लेकिन यह एक शक्तिशाली भूकंप था। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जापान में एक बार फिर से भूकंप की घटना हुई है। उत्तरी जापान के होक्काइडो प्रान्त में रविवार की शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। यह जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी है।
भूकंप का केंद्र उराकावा के तट पर 140 मील गहराई पर था। एजेंसी ने बताया कि भूकंप के कारण सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कुछ दिन पहले भी जापान में 26 मई को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। बीते महीने 6 मई को जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गिए थे।
इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक होन्शू के पश्चिमी तट पर इशिकावा प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications