अफगानिस्तान: काबुल में IED ब्लास्ट से कार को उड़ाया, 2 की मौत, लगातार दूसरे दिन हमला

काबुल। अफगानिस्तान में हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह राजधानी काबुल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। ये लगातार दूसरा दिन है जब राजधानी में हमला हुआ है। इसके पहले शनिवार सुबह काबुल के कई इलाकों में कम से कम राकेट दागे गए थे। वहीं आज फिर राजधानी में ब्लास्ट हुआ है।

Blast

अफगानिस्तान के प्रमुख टीवी चैनल तोलो न्यूज के मुताबिक काबुल के पीडी15 जिले में आईईडी ब्लास्ट में एक वाहन को निशाना बनाया गया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तोलो न्यूज ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ब्लास्ट के बाद सड़क किनारे एक वाहन जलता दिखाई दे रहा है।

शनिवार को हुआ था रॉकेट से हमला
अफगानिस्तान की राजधानी में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार तड़के काबुल शहर के विभिन्न इलाकों में एक के बाद एक दस रॉकेट दागे गए थे। हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि दो लोग घायल हुए थे। पुलिस ने बताया था कि इन रॉकेट को लब-ए-जार क्षेत्र से दागा गया।

हाल के दिनों में राजधानी काबुल में भी हमले बढ़े हैं। इन हमलों में सरकारी प्रतिष्ठानों, विदेशी नागरिकों के साथ ही पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही काबुल में एक महिला पत्रकार मलाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+