क्‍या आपने प्रेगनेंट ट्रंप की और उन्‍हें प्‍यार करते पुतिन की यह तस्‍वीर देखी

वैलेंटाइंस डे के मौके पर अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में बिल्डिंग्‍स पर नजर आई रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की न्‍यूड तस्‍वीरें।

न्‍यूयॉर्क।न्‍यूयॉर्क में प्रेगनेंट डोनाल्‍ड ट्रंप और पुतिन की न्‍यूड फोटोग्राफ्स नजर आ रही हैं। यह वर्ष 2016 में लिथुनिया में बनाई गई एक पेंटिंग की याााद दिला देती है।

लवर ब्‍वॉय पुतिन और ट्रंप

लिथुनिया में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन की एक-दूसरे को किस करती हुई तस्‍वीर ने हंगामा मचा दिया था। एक रेस्‍टोरेंट की दिवार पर बनी यह तस्‍वीर तब की थी जब अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए कैंपेनिंग जोरों पर थी और ट्रंप पुतिन का गुणगान करते नहीं थक रहे थे। वैलेंटाइंस डे के मौके पर न्‍यूयॉर्क की बिल्डिंग्‍स में जो तस्‍वीरें नजर आईं उसमें 'लवर ब्‍वॉय' पुतिन, प्रेगनेंट ट्रंप को बड़े प्‍यार से पकड़े हुए हैं। यह तस्‍वीर अब वायरल हो गई है और न्‍यूयॉर्क में तीन जगहों पर नजर आई। जहां कुछ लोग इसे देखकर हैरान थे तो कुछ लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे।

चुनावों से पहले ही दोनों के रिश्‍ते आर्ट का विषय

चुनावों से पहले ही दोनों के रिश्‍ते आर्ट का विषय

जिस दिन से ट्रंप ने इस बात का ऐलान किया था कि वह वर्ष 2016 के राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए मैदान में होंगे तब से ही वह और पुतिन दुनियाभर के आर्टिस्‍ट्स का विषय बन गए थे। किसी ने दिवार पर उनका चित्र बनाया तो किसी ने किसी और तरीके से रिप‍ब्लिकन नेता ट्रंप और उनके कामों को लेकर तंज कसा।

न्‍यूयॉर्क ट्रंप का घर

न्‍यूयॉर्क ट्रंप का घर

न्यूयॉर्क जहां पर ट्रंप रहते हैं और ट्रंप टावर में उनका आलिशान पेंट हाउस है, वहां पर इस तरह की तस्‍वीरें सामने आना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। सिर्फ पुतिन और ट्रंप ही नहीं बल्कि लंदन में ट्रंप और ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे की डांस करती हुई एक तस्‍वीर नजर आ रही है। इस तस्‍वीर को वहां पर आर्टिस्‍ट ने 'लाइ लाइ लैंड' नाम दिया है और इसमें ट्रंप और मे डांस करते नजर आ रहे हैं।

#LoveThroughHate

#LoveThroughHate

न्‍यूयॉर्क की तस्‍वीरों में जहां दोनों राष्‍ट्रपति न्‍यूड हैं और पर्सनल मोमेंट शेयर करते हुए दिखाई दिए हैं वहीं इससे यह भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि दोनों एक बच्‍चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। तस्‍वीर में ट्रंप को बेबी बंप के साथ दिखाया गया है। ट्विटर पर #LoveThroughHate इस हैशटैग के साथ इसे लोगों ने काफी शेयर किया है।

डेटिंग एप के कैंपेन का हिस्‍सा

डेटिंग एप के कैंपेन का हिस्‍सा

दरअसल जो तस्‍वीर न्‍यूयॉर्क में नजर आ रही थी वह एक वायरल हो चुके एड कैंपेन का हिस्‍सा है जो एक डेटिंग एप हेटर की तरफ से शुरू किया गया है। हफिंगटन पोस्‍ट के मुताबिक यह एप संभावित कपल्‍स को उनकी पसंद-नापसंद के आधार पर मिलवाने का काम करती है। एप की ओर से कहा गया है कि यह सिर्फ लोगों को हंसाने की एक कोशिश है और कुछ नहीं।

क्‍या हुआ था लिथुनिया में

क्‍या हुआ था लिथुनिया में

लिथुनिया के आर्टिस्‍ट मिनादाउगास बोनानानू ने राजधानी विलिनियस के एक रेस्‍टोरेंट की दीवार पर दरअसल ट्रंप और पुतिन की एक दूसरे को किस करती हुई एक पेटिंग बनाई थी। पेंटिंग ट्रंप की उस चुनावी रैली के बाद बनाई गई जिसमें उन्‍होंने कहा था कि अमेरिका में पुतिन के जैसा कोई भी ताकतवर नेता नहीं हैं। इस पेंटिंग की तुलना, नब्बे के दशक की ऐसी ही चर्चित तस्वीर से की है जिसमें रूस के प्राइम मिनिस्‍टर लियोनिद ब्रेझनेव और पूर्वी जर्मनी के चांसलर एरिक होनेकर को, एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+