कौन है लखनऊ की ये लड़की, जो फेसबुक वाले प्यार के लिए पहुंच गई पाकिस्तान और कर लिया निकाह
Pakistan News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर हो, या फिर भारत की अंजू...पिछले कई दिनों से सरहद पार लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ ऑनलाइन हुए प्यार के लिए भारत आ गई और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ रहने लगी। अंजू फेसबुक प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंच गई थी। अब फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है।
अब जो नया मामला आया है, वो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली महिला की है, जो पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक प्रेमी से शादी कर चुकी है। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान के 'डेली पाकिस्तान ग्लोबल' की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ की रहने वाली शादमा नाम की महिला पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाली नबील से निकाह किया है। 'डेली पाकिस्तान ग्लोबल' ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो शेयर किया है। (हालांकि वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए शादमा ने कहा है कि, वो लखनऊ के पास सीतापुर की रहने वाली हैं। शादमा और नबील ने कहा है कि उन दोनों के बीच भी प्यार फेसबुक की वजह से शुरू हुआ था। उनका कहना है कि दोनों पहली बार एक-दूसरे से फेसबुक पर मिले थे।
लखनऊ की शादमा बोलीं- वीजा के लिए पूरी रात लगी लाइन
नबील ने कहा कि, उनका परिवार दोनों के अलग-अलग रहने से खुश नहीं था। जिसके बाद शादमा ने वीजा अप्लाई करने की कोशिश की। उनका कहना है कि, वीजा के लिए उनको बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पडा।
उन्होंने कहा कि, 'वीजा के लिए पूरी रात लाइन लगती है। हमें भी वीजा पाने के लिए पूरी रात लाइन लगानी पड़ी। रात में लाइन लगें और सुबह एंट्री मिल सकी।'
शादमा बोलीं- मैं पाकिस्तान में बहुत खुश हूं...सब बहुत प्यार करते हैं
शादमा ने कहा कि, ''मैं पाकिस्तान में बहुत खुश हूं। यहां सब बहुत प्यार करते हैं। खासकर मेरे सास ससुर मेरा बहुत ध्यान रखते हैं और प्यार करते हैं।''
शादमा का कहना है कि, ''पाकिस्तान में भी लोग लखनऊ की मीठी बोली पसंद करते हैं। यहां लखनऊ की भाषा बहुत मशहूर है। मैं जब मैं पहली बार फैसलाबाद पहुंचीं तो मेरा मजाक बन गया था...क्योंकि मैं बातचीत में हर जगह 'हम' का इस्तेमाल कर रही थी।''
शादमा बोलीं- भारतीय जानकर, लोगों ने खूब इज्ज्त दी...
शादमा ने कहा कि, ''जब यहां के लोगों को पता चला कि, मैं भारत के लखनऊ की रहने वाली हूं...तो लोगों ने मुझे खूब इज्जत और सम्मान दिया। एक घटना मैं आपको बताती हूं...मैं एक यहां शॉप में कपड़े लेने गई थी तो मुझे 10 हजार रुपये की छूट दी गई थी...वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं भारतीय हूं...।''












Click it and Unblock the Notifications