'हॉलीवुड के शहर में नया वाणिज्य दूतावास बनाने पर करें विचार', लॉस एंजिल्स के मेयर ने भारत को लिखी चिट्ठी
Indian Consulate in Los Angeles: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स के मेयर ने भारत को कैलिफोर्निया शहर में अपना नया वाणिज्य दूतावास बनाने का ऑफर दिया है। जून महीने में जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गये थे, उस वक्त उन्होंने अमेरिका में दो नये वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी और इसी कड़ी में लॉस एंजिल्स के मेयर ने भारत को कैलिफोर्निया में अपना नया वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए विचार करने का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू को लिखे एक पत्र में लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास ने कहा है, कि यह शहर 1.5 लाख से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों और 1 लाख से ज्यादा भारतीय आगंतुकों का घर है।

लॉस एंजिल्स के मेयर ने लिखी चिट्ठी
पीटीआई के मुताबिक, लॉस एंजिल्स के मेयर ने भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को लिखी चिट्ठी में कहा है, कि "मैं आपसे अनुरोध करता हूं, कि आप एक नए भारतीय वाणिज्य दूतावास के लिए लॉस एंजिल्स शहर पर विचार करें। जुड़ाव और आदान-प्रदान के लिए, इस महत्वपूर्ण मंच को खोलने और निरंतर समर्थन प्रदान करने के लिए आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी"
उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा है, कि "भारत और लॉस एंजिल्स के बीच पर्यटन पारस्परिक लाभ का एक और स्रोत है, और लॉस एंजिल्स ने इसमें निवेश किया है। भारत में एक समर्पित पर्यटन कार्यालय भी है, जो 2019 में खुला और पूरे कोविड-19 महामारी के दौरान खुला रहा।"
उन्होंने पत्र में कहा है, कि "लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर और 150,000 से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों का घर होने के नाते, मैं आपसे सम्मानपूर्वक अनुरोध करती हूं, कि आप एक नए कांसुलर मिशन की मेजबानी के लिए लॉस एंजिल्स को चुनें।"
आपको बता दें, कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के मुताबिक, एक वाणिज्य दूतावास सिएटल में खोला जाएगा, जबकि दूसरे वाणिज्य दूतावास कहां खोला जाएगा, इसको लेकर अभी घोषणा होना बाकी है। वर्तमान में, अमेरिका में पांच भारतीय वाणिज्य दूतावास हैं, जो न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, ह्यूस्टन और अटलांटा में स्थिति हैं।
मेयर ने जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा गया है, कि "पश्चिमी गोलार्ध में सबसे बड़े बंदरगाह परिसर, हजारों स्टार्ट-अप और संयुक्त राज्य अमेरिका में तीसरा सबसे बड़ा उद्यम पूंजी बाजार, और 2028 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों सहित अगले दशक में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय खेल और मनोरंजन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ, मैं लॉस एंजिल्स और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के अनंत अवसरों से उत्साहित हूं।"
आपको बता दें, कि लॉस एंजिल्स में ही विश्व की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री हॉलवुड, जिसके खिलाफ चीन में हालिया समय में कई कदम उठाए गये हैं, लिहाजा अब हॉलीवुड भारत में अपना नया बाजार तलाश रहा है। पिछले कुछ महीनों से हॉलीवुड की फिल्मों में भारतीय अभिनेताओं को शामिल करने का काम भी शुरू हुआ है और फिल्म एक्सपर्ट्स का कहना है, कि आने वाले महीनों में हॉलीवुड का पूरा ध्यान भारत पर होगा और हॉलीवुड ने कुछ दशक पहले जिस तरह से चीनी अभिनेताओं के लिए अपना दरवाजा खोला, उसी तरह से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बाहें पसार सकता है।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Israel Stuck In War: ट्रंप-ईरान के समझौते से बुरे फंसे नेतन्याहू! इजरायल की होगी हार? क्या है ऑप्शन? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications