लॉस एंजिल्स में जहां से बराक ओबामा ने किया था चुनाव का आगाज, वहीं अब उनके नाम पर है सड़क
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर एक गली का नाम रखा गया है। करीब चार मील की दूरी को यहां पर अब 'ओबामा बुलेवार्ड' के नाम से जाना जाएगा। इस सड़क को पहले रोडेओ रोड कहते थे। ओबामा, अमेरिका के पहले अफ्रीकी राष्ट्रपति रहे हैं। उन्हें सम्मानित करने लिए लॉस एंजिल्स की काउंसिल ने यह फैसला लिया था। साल 2017 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ओबामा ने कई प्रतिष्ठिानों के साथ जुड़ने का काम किया है। वह अपनी पत्नी मिशेल के साथ एक एनजीओ भी चला रहे हैं।

यहीं से ओबामा ने किया था चुनाव का आगाज
जिस जगह पर गली का नाम ओबामा के नाम पर किया गया है, वजह वह ओबामा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ओबामा ने यहां पर अपनी पहली चुनावी रैली आयोजित की थी। 20 फरवरी 2007 को रैंचो सिनेगा पार्क में आयोजित ओबामा की कैंपेन रैली में लोगों को अपने आने वाल राष्ट्रपति के विचार पहली बार सुनने को मिले थे। ओबामा बुलेवार्ड के सामने ही मार्टिन लूथर किंग जूनियर बुलेवार्ड है। शहर काउंसिल के प्रेसीडेंट हर्ब वेस्सॉन ने शनिवार को रिनमेमिंग सेरेमनी के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'हर बच्चे के लिए जो इस स्ट्रीट से ड्राइव करते हुए गुजरेगा और हमारे देश के पहले ब्लैक प्रेसीडेंट के लिए, यह बुलेवार्ड उसे यह याद दिलाने के तौर पर होगा कि कोई भी सपना बड़ नहीं होता है और हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।' एक कपल की ओर से ऐसा करने का आइडिया सिटी काउंसिल को दिया गया था।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications