भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया नियुक्त

भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया नियुक्त

वॉशिंगटन, 10 जुलाई: भारत में अमेरिका के नए राजदूत लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी होंगे। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने इसकी अधिकारिक सूचना दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ही एरिक गार्सेटी को नाम नामित किया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के नामित करने के बाद अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से मंजूरी भी मिल गई है। जिसके बाद 50 वर्षीय एरिक गार्सेटी भारत में मौजूदा यूएस राजदूत केनेथ जस्टर की जगह लेंगे।

Eric Garcetti

2013 से एरिक गार्सेटी लॉस एंजिल्स के मेयर हैं

इसको लेकर अमेरिकी प्रतिनिध सभा के मेंबर ब्रैड शेरमेन ने ट्वीट किया, "मैं दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।''

व्हाइट हाउस ने कहा है कि 2013 से एरिक गार्सेटी लॉस एंजिल्स के मेयर रहे हैं, उनके पास काम का शानदार अनुभव है। वह इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे।

लॉस एंजिल्स के मेयर ने ट्वीट कर कही ये बात

लॉस एंजिल्स के मेयर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी गई है। लॉस एंजिल्स के मेयर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ''राष्ट्रपति (जो बाइडेन) ने घोषणा की है कि मैं भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में काम करने के लिए उनकी ओर से नॉमिनेट किया गया हूं। मैं इस सेवा को करने के लिए अपना नामांकन स्वीकार करता हूं और इस गरिमा के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

वर्तमान में भारत में अमेरिका के मौजूदा राजदूत केनेथ जस्टर को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियुक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+