विस्फोट के बाद लॉस एजेलिस की एक इमारत में लगी आग, 11 फायरफाइटर्स जख्मी
लॉस एंजेलिस। एक व्यावसायिक इमरात में लगी आग को काबू करने में 11 दमकलकर्मी घायल हो गए। इस बात की जानकारी अग्निशमन अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई और भयावह रूप ले चुकी थी। लॉस एंजेलिस अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता निकोलस प्रेंज ने कहा कि घायल अग्निशामकों की हालत के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। वो अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर के लिटिल टोक्यो इलाके में शनिवार शाम एक इमारत में आग की लपटें देखी गईं। देखते ही देखते आग ने आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। फौरन 230 फायर फाइटर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। बिल्डिंग में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक एक धमाके की आवाज हुई थी जिसके बाद आग की लपटें देखी गईं।
अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी टीम अभी भी मौके पर है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोग भी जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। फायर विभाग के कप्तान एरिक स्कॉट ने कहा कि यह "बहुत मुश्किल स्थिति और लॉस एंजिल्स में एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटना" थी। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों को काफी चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद 2 घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications