बिना रुके एमीरेट्स की फ्लाइट ने तय किया 14,200 किमी का सफर

दुबई। बुधवार को एमीरेट्स एयरलाइंस ने दुबई से न्‍यूजीलैंड के बीच जो फ्लाइट ऑपरेट हुई उसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फ्लाइट ने बिना रुके 14,200 किमी की दूरी को तय करने का रिकॉर्ड बनाया है। एमीरेट्स की एयरबस ए-380 की फ्लाइट बिना रुके ऑकलैंड पहुंची। इसके साथ ही इसने अब तक की सबसे लंबी कमर्शियल फ्लाइट का रिकॉर्ड बनाया है।

dubai-emirates-newzealand-longest-flight

न्‍यूजीलैंड के न्‍यूजपेपर न्‍यूजीलैंड हेराल्‍ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट के वहां पहुंचने में 17 घंटे 15 मिनट के समय की उम्‍मीद जताई गई थी लेकिन इसने सिर्फ 16 घंटे 24 मिनट का ही समय लिया।

दुबई-ऑकलैंड फ्लाइट की फिलहाल शुरुआत ए-380 से की गई है, लेकिन रेगुलर सर्विसेज के लिए एयरलाइंस बोइंग-777 का ही प्रयोग किया जाएगा।

अभी क्वांटस डलास-सिडनी फ्लाइट सर्विस 13,800 किलोमीटर दूरी तय करती है। यह फ्लाइट अभी 16 घंटे 55 मिनट समय लेती है। लग रहा है कि एमीरेट्स इस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि एमीरेट्स मार्च में दुबई और पनामा सिटी के बीच फ्लाइट सर्विस की शुरुआत कर सकती है। यह फ्लाइट 17 घंटे और 35 मिनट का समय लेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की सिंगापुर से न्‍यू जर्सी जाने वाली फ्लाइट करीब 19 घंटे की होती थी। यह कंपनी वर्ष 2018 से फिर से फ्लाइट ऑपरेट करने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+