हथेली पर था मिनटों में 26 लोगों को मारने वाला ऑक्टोपस, बेपरवाह वीडियो बना रही थी महिला
लंदन की एक महिला एक मिनट में 26 लोगों की जान ले लेने वाले ऑक्टोपस को हाथ में लेकर वीडियो बना रही थी। उसे नहीं पता था कि ऑक्टोपस कितना जहरीला है।
बाली/लंदन: लंदन की एक महिला टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करती है। जिसमें दिखता है कि उसके हाथ में एक ब्लू-ऑक्टोपस है और वो उस ऑक्टोपस को को हथेली पर लेकर वीडियो बना रही थी। महिला समंदर किनारे टहल रही थी। लेकिन, महिला को नहीं पता था कि जिस नन्हें से ऑक्टोपस को लेकर वो वीडियो बना रही है वो असल में दुनिया सबसे खतरनाक ऑक्टोपस है, जो एक मिनट में 26 लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। क्या हुआ जब महिला को पता चला कि जिस ऑक्टोपस के साथ वो खेल रही है, उसका जहर दुनिया के सबसे खतरनाक जहरों में से एक है।

हाथ में मोस्ट डेंजरस ऑक्टोपस
रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम केलिन है जो ब्रिटेन की रहने वाली है और ये इंडोनेशिया छुट्टियां मनाने गई थी। महिला समंदर किनारे टहल रही थी और तभी उसने एक बेहद छोटे से ऑक्टोपस को देखा। जिसके बाद महिला केलिन ने उस छोटे ऑक्टोपस को अपनी हथेलियों पर रख लिया और टिकटॉक वीडियो बनाने लगी। ऑक्टोपस को पहली बार देखना और हाथों नमें लेना केलिन के लिए बिल्कुल नया था और वो काफी एक्साइटेड हो रही थी।

गुगल पर किया सर्च
महिला केलिन ने वीडियो बनाते वक्त इस छोटे ब्लू रिंग ऑक्टोपस के बारे मे गूगल पर सर्च किया तो उसके होश उड़ गये। गुगल पर केलिन ने पढ़ा कि जिस ऑक्टोपस को उसने अपने हाथों में पकड़ रखा है, असल में वो दुनिया का सबसे खतरनाक ऑक्टोपस है जो महज एक मिनट में 26 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला सकता है।

बिना दर्द मारता है इंसानों को
ब्लू रिंग ऑक्टोपस दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला ऑक्टोपस माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑक्टोपस के काटने के वक्त बहुत कम दर्द होता है। यानि, अगर आदमी कहीं मशगूल हो तो शायद उसे पता भी नहीं चले कि उसे दुनिया के सबसे खतरनाक ऑक्टोपस ने अपना शिकार बनाया है। लेकिन इस ब्लू ऑक्टोपस का जहर सिर्फ 10 मिनट बाद अपना असर दिखाने लगता है। करीब 10 मिनट बाद आदमी का शरीर सुन्न पड़ जाता है और ऑक्सीजन की कमी इतनी तेजी से होती है कि आदमी मर जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑक्टोपस में न्यूरोटॉक्सिन टेट्रोडोटॉक्सिन मौजूद होता है, जो किसी भी इंसान के महज एक सेकेंड के अंदर पैरालाइज कर सकता है और आदमी मौत के मुहाने पर पहुंच सकता है।

मौत के मुंह में थी केलिन
केलिन को जब इस ऑक्टोपस के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गये। वो काफी देर तक सदमे में चली गई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो कैसे मौत को अपनी हथेली पर लेकर वीडियो बना ही थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑक्टोपस का शरीर पीले रंग का होता है और इसके रिंग्स नीले रंग के होते हैं। लेकिन, रिंग्स के नीले रंग तभी लोगों को दिखाई देते हैं, जब इस ऑक्टोपस को परेशान किया जाए। हालांकि, ये ऑक्टोपस ज्यादातर रात के वक्त ही एक्टिव होते हैं और दिन में ये बहुत कम दिखाई देते हैं। लेकिन, केलिन को इंडोनेशिया में ये ऑक्टोपस मिल गया था।

ऑस्ट्रेलिया के शख्स पर किया था हमला
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 42 साल के एक शख्स को इस ऑक्टोपस ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी । घर में काम करते वक्त ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एरॉन के ऊपर ब्लू रिंग ऑक्टोपस हमला करने वाला था । एक शेल के अंदर ये ऑक्टोपस छिपा हुआ था और सफाई करते वक्त एरॉन को ऑक्टोपस ने पैरों पर चढ़ गया था। जिसे एरॉन ने एक झटके से हटाया था। हटाने के दौरान एरॉन के पैरों में ऑक्टोपस की रगड़ आ गई थी, जिसके बाद वो फौरन अस्पताल चले गये थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि अगर ऑक्टोपस उन्हें काट लेता तो उनकी मौत हो जाती।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications